बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने NEET 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए 20 और 21 जून को यूपीएसआरटीसी बसों में 50% किराया छूट देने का फैसला किया है। इसके लिए छात्रों को केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। लखनऊ में सिटी बसों में भी समान छूट मिलने की संभावना है और परीक्षा केंद्रों तक पहुंच आसान बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

by Sadaf Farooqui
जून 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों में किराए पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। इसके बाद परिवहन निगम ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

यह सुविधा 20 और 21 जून को उपलब्ध रहेगी, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी छात्र को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।

बस किराए में 50% छूट का नियम लागू

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस योजना के तहत बस कंडक्टर प्रत्येक अभ्यर्थी से उसका प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की प्रति लेंगे और उसी के आधार पर 50 प्रतिशत रियायती टिकट जारी करेंगे।

कंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्यूइंग मशीन (ETIM) के माध्यम से छात्रों को रियायती टिकट देंगे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एडमिट कार्ड पर फोटो और परीक्षा की तारीख सही हो और यात्रा निर्धारित अवधि के भीतर ही की जा रही हो।

रिकॉर्ड और सत्यापन की व्यवस्था

एमडी ने बताया कि कंडक्टर वे-बिल के पिछले हिस्से में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, यात्रा मार्ग और टिकट राशि जैसी जानकारियां दर्ज करेंगे। साथ ही एडमिट कार्ड की एक प्रति सुरक्षित रखी जाएगी।

यदि किसी परिस्थिति में ETIM मशीन से रियायती टिकट जारी नहीं हो पाता है, तो डिपो या केंद्र प्रभारी से अनुमति लेकर मैनुअल टिकट जारी किया जा सकेगा।

राज्य सरकार का उद्देश्य

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। ऐसे में छात्रों की सुविधा को देखते हुए 20 और 21 जून को यह छूट लागू की गई है।

सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो और वे बिना तनाव के परीक्षा दे सकें।

सिटी बसों में भी मिलेगी राहत

लखनऊ में नीट परीक्षा को देखते हुए सिटी बस सेवाओं में भी 50 प्रतिशत किराया छूट मिलने की संभावना है। यह छूट 19 जून की रात 12 बजे से 21 जून की रात 12 बजे तक लागू रह सकती है।

सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी और लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के अनुसार, परीक्षार्थियों के लिए आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से 28 शहरों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

लखनऊ में 22 मार्गों पर 115 सिटी बसें संचालित होंगी और बस अड्डों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

Tags: neet-2026Uttar PradeshYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Next Post
Standup Comedy Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडी और विवादों का बढ़ता ट्रेंड,जाने कौन से कलाकारों पर आयी क़ानूनी मुश्किलें

Standup Comedy Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडी और विवादों का बढ़ता ट्रेंड,जाने कौन से कलाकारों पर आयी क़ानूनी मुश्किलें

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In