Nigeria killed 8 people: मुंबई के चर्च गेट इलाके में बुधवार को एक नाइजीरियाई द्वारा चाकू से किए गए हमले में आठ लोग घायल हो गये. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पारसी वेल के निकट टाटा गार्डेन में शाम को उस समय हुई जब 50 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक ने चाकू निकाल कर राहगीरों पर हमला कर दिया. उसकी पहचान जॉन के रूप में की गई है.
उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे चाकू छीन लिया.उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. आरोपी को आजाद मैदान पुलिस थाने ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
क्या है मामला ?
सभी घायलों को जीटी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है. खबर के मुताबिक घटना से पहले जॉन टाटा गार्डेन में बैठा हुआ था. तभी उसका एक महिला के साथ बहस हो गई. बहस हाथापाई में तब्दील हो गई. इसके बाद जॉन ने चाकू निकालकर 8 व्यक्तियों पर वार किया. सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस वहां आई और जॉन को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस वारदात में जॉन भी घायल है और उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
(BY: VANSHIKA SINGH)





















