Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP News: उमेश पाल हत्याकांड में 10 दिन बाद भी 5 शूटर चल रहे फरार, पुलिस के हाथ खाली, रखा सभी पर ढाई लाख का इनाम

by Juhi Tomer
March 5, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उमेश पाल हत्याकांड के मामले को लेकर लगातार खुलासे हो रहे है, लेकिन अभी तक प्रयागराज की पुलिस के लिए एक चिज चैंलेंज बना हुआ है। और वो हैं 5 शूटर जिन्होंने उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया। इनमें अतीक अहमद का बेटा असद भी है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक , क्राइम ब्रांच और STF की रडार पर 20 हजार मोबाइल नंबर हैं। वहीं अतीक अहमद गैंग से जुड़े 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी हैं। पर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। किसी भी तरह का कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है।

आपको बता दें कि कुछ इनपुट मिले हैं जिससे ये पता चलता हैं कि बदमाश वारदात के बाद दो घंटे तक प्रयागराज में ही थे। फिर यह बात सामने आई कि बदमाश फॉर्चूनर से भागे हैं। फिलहाल, पुलिस की तरफ से ऐसी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई। वहीं, अतीक के दोनों नाबालिग बेटों का पता चल गया है उन्हे सुधार गृह में बंद किया गया है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026
Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

May 19, 2026

एक को एनकाउंटर में ढेर किया

आपको बता दें कि हाल ही में उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने 27 फरवरी को आरोपी अरबाज को एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं दावा किया कि अरबाज शूटरों को घटनास्थल पर ले गया था। फिर वारजात के बाद वापस चकिया लेकर आया था।27 फरवरी को सुलेमसराय के नेहरू पार्क के पास अरबाज का एनकाउंटर किया गया था। वहीं दूसरी कार्रवाई में मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से सदाकत खान को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि इसी के कमरे में हत्याकांड की पूरी साजिश रची गई थी।

चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन हैं पांच शूटर जिन्होने उमेश पाल पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

अतीक अहमद का बेटा असद: बता दें कि माफिया अतीक अहमद के बेटे को कैमरे में देखा गया था। जिसमें फुटेज में उमेश पाल को गोली मारते हुए नजर आ रहा है। इस पर इनाम की राशि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। वहीं ढाई लाख का इनाम घोषित किया गया है

बमबाज शूटर गुड्डू मुस्लिम: उमेश पाल की हत्याकांड के दौरान गुड्डू मुस्लिम झोला से बम निकालकर फेंकता हुआ नजर आया । वहीं लाला का सराय निवासी गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ जौनपुर, सुल्तानपुर और प्रयागराज में कुल 20 मुकदमें अब तक दर्ज हैं। वहीं 2005 में हुए राजू पाल मर्डर केस में भी आरोपी पाया जा रहा है। और बम बनाने और फेंकने का एकस्पर्ट है। वही पुलिस की पकड़ से बाहर है।

शूटर गुलाम: उमेश पाल की हत्या में गुलाम टोपी पहनकर पिस्टल से फायरिंग करते हुए साफ दिख रहा है। गुलाम पर शिवकुटी के मेंहदौरी निवासी गुलाम पुत्र मकसूदन के खिलाफ शिवकुटी में जानलेवा हमला और धूमनगंज में उमेश पाल की हत्या का केस दर्ज है। गुलाम की फोटो पूर्व भाजपा विधायक समेत अन्य नेताओं के साथ वायरल है। अभी तक फरार चल रहा है।

शूटर साबिर: सल्लाहपुर पूरामुफ्ती का रहने वाला साबिर का आपराधिक इतिहास पुलिस के पास नहीं है। उमेश पाल पर राइफल से साबिर ने गोलियां चलाई थी। साबिर एनकाउंटर में मारे गए अरबाज के गांव का रहने वाला है। यह भी फरार है। वहीं ढाई लाख का इनाम रखा गया है

शूटर अरमान: बिहार का रहने वाला अरमान सिविल लाइंस में रहता था। वह टोपी लगाकर उमेश पाल और गनर पर पिस्टल से फायरिंग करता है। सिविल लाइंस पुलिस ने उसे तमंचा रखने के आरोप में पहले भी जेल भेजा था। यह फरार है। ढाई लाख का इनाम रखा गया है


Tags: 5 shooters8 daysinvolved. Umesh Pal murder casePDA. bulldozerPrayagrajshooterUP News
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी...

Next Post

राजस्थान पुलिस की खूबसूरत महिला SI अरेस्ट, फ्लैट से बरामद हुई 2 अवैध पिस्टल, इंटरनेशनल रेसलर है नैना

Moto G73 स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी काफी कम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist