सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

साथ जिएंगे, साथ मरेंगे प्रेमी -प्रेमिका ने खाई कसम,अलग-अलग जाति होने के चलते नहीं हो पाए एक, तो प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दे दी जान

by Web Desk
सितम्बर 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Hardoi: यूपी के हरदोई जिले में किशोर उम्र प्रेमी प्रेमिका ने पेड़ की एक डाल से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल दोनों अलग अलग गांव के रहने वाले थे और दोनों की बिरादरी भी अलग थी। दोनों एक दूसरे के साथ जीना चाहते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार इसके लिए रजामंद नहीं थे।

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने से पहले मंदिर जाकर शादी की। एक घंटे तक दोनों बातें करते रहे और फिर गले मिलकर एक साथ एक ही फंदे पर लटक गए। आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें दोनों ने साइन किए हैं। लोगों ने शव लटके देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

जून 27, 2026
Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

जून 9, 2026

मामला टड़ियावा थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटी का है। प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के हैं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जाति अलग होने की वजह से परिजन तैयार नहीं थे। इसी कारण दोनों ने जान दे दी।

एटा की रहने वाली युवती ननिहाल में रहकर कर रही थी पढ़ाई

थाना हरियावां क्षेत्र के मरई गांव का रहने वाले अरविंद का 19 वर्षीय शोभित का एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। युवती ज्योति का ननिहाल युवक के गांव में है और वह वहीं रहती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जाति अलग होने की वजह से घर वाले तैयार नहीं थे। लड़की ज्योति पुत्री संजय सिंह बैगो थाना जैथरा जिला एटा की रहने वाली है। वह मरई में रहकर क्लास 11 में पढ़ाई करती थी।

ननिहाल जाने की बात कहकर निकला युवक

युवती बुधवार की सुबह स्कूल पढ़ाई करने बात कहकर घर से निकली थी। छुट्टी होने के बाद जब युवती घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। उधर युवक का ननिहाल थाना टड़ियावां क्षेत्र के गांव अजीजपुर में था। युवक अपने ननिहाल जाने की बात कहकर घर से निकला था।

मंदिर में जाकर चूड़ी पहनी, लगाया सिंदूर

प्रेमी युगल अजीजपुर में लगने वाली गद्दी जो धार्मिक स्थल है वहां पर गए और वहां पर दोनों ने शादी की। इसके बाद अजीजपुर और हरिहरपुर के बीच जंगल में जाकर एक ही पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने हांथों में चूड़ियां पहन रखीं थीं और मांग में सिंदूर लगाया था। गुरुवार को गांव वाले जंगल की ओर से गुजरे तो वहां उन्होंने दोनों के शव लटके देखे। मौके पर एक बाइक भी खड़ी थी।

सुसाइड नोट में लिखा- मां बाप का कोई दोष नहीं

लड़की के बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट शोभित ने लिखा है जो इस तरह से है…आवश्यक सूचना ..मैं और ज्योति एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं हम दोनों को बदनाम किया गया था। इसलिए हम दोनों ने आत्महत्या कर ली। इसमें किसी का दबाव हाथ और धमकी किसी का कुछ नहीं है। हम दोनों अपनी मर्जी से यह कर रहे हैं। हमारे दोनों लोगों के घर में किसी की गलती नहीं ना ही भाई ना ही दोस्त ना ही माता पिता किसीका हाथ नहीं। वह सभी लोग निर्दोष हैं। हमारी आखिरी इच्छा है कि हम दोनों को एक साथ दफन करें।

ऊपर लड़के ने नीचे लड़की ने किए साइन

सुसाइड नोट के आखिर में ऊपर शोभित कुमार के दस्तखत हैं और नीचे ज्योति के। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक पेड़ से एक युवक और एक युवती के शव लटकते मिले हैं। दोनों ने शादी न कर पाने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट से इनके लेख का मिलान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Hardoilatest hardoinewslucknowSuicide CaseUP News
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Meerut Suicide Cases: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फंदा...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Next Post

Lolark Snan 2022: आज है लोलार्क छठ, संतान प्राप्ति के लिए काशी के इस कुंड में करते हैं स्नान, भक्तों की लगी कतार

शिक्षक ने दलित छात्र को पीटा बनाया बंधक, कहे जातिसूचक शब्द

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist