Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

खेती में गेम-चेंजर: यूपी ने रिकॉर्ड समय में ऐतिहासिक चकबंदी पूरी

योगी सरकार ने चकबंदी में नया कीर्तिमान स्थापित किया, एक दशक का कार्य एक साल में पूरा किया। उत्तर प्रदेश ने 1,475 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया पूरी कर दी है, जिससे दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है। इस ऐतिहासिक पहल से न केवल भूमि विवाद सुलझे हैं, बल्कि कृषि क्षेत्र में भी नई उम्मीदें जगी हैं।

by Mayank Yadav
September 14, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
UP
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow: योगी सरकार अन्नदाताओं के हितों के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही है। इसी के तहत योगी सरकार ने पिछले वर्ष सितंबर माह में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान चकबंदी विभाग को किसानों के खेत की सीमा संबंधी विवादों को सुलझाने, गांवों को विकास से जोड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ देने एवं सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए निर्देश दिये थे। साथ ही, गांवाें में ग्राम अदालत लगाकर वादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये थे।

सीएम योगी की मॉनीटरिंग का ही नतीजा है कि योगी सरकार (Lucknow) ने चकबंदी संबंधी कार्यों में पिछले एक वर्ष में 10 वर्षों का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में आठ माह में प्रदेश के 40 जिलों के 82 ग्रामों में अब तक चकबंदी करायी जा चुकी है। वहीं पिछले वर्ष 2023-24 में प्रदेश के 74 जिलों के 781 गांवों में चकबंदी करायी गयी। इसके अलावा पिछले साल सितंबर से अब तक 705 ग्राम अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 25,523 वादों का निस्तारण किया जा चुका है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh में आयुष्मान योजना से 50 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

Uttar Pradesh में आयुष्मान योजना से 50 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

May 20, 2026
बेटी को किया ‘टच’ तो अगले चौराहे पर यमराज से मुलाकात तय, देख लें CM योगी आदित्यनाथ के अल्टीमेटम का सच

बेटी को किया ‘टच’ तो अगले चौराहे पर यमराज से मुलाकात तय, देख लें CM योगी आदित्यनाथ के अल्टीमेटम का सच

October 15, 2025

तीन वर्षों में 1475 ग्रामों में पूरी की गयी चकबंदी प्रक्रिया

चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नदाताओं के खेत संबंधी विवादों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के लिए चकबंदी कराने के निर्देश दिये थे। उन्होंने इसके निस्तारण के (Lucknow)  लिए अभियान और ग्राम अदालत लगाने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में इस वित्तीय वर्ष में आठ माह में 40 जिलों के 82 ग्रामों में चकबंदी करायी जा चुकी है। वहीं 51 ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया संभव न होने के कारण अधिनियम की धारा 6 (1) के तहत चकबंदी प्रक्रिया से अलग किया गया। इसी तरह वर्ष 2023-24 में 74 जिलों के 781 ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया पूरी की गयी।

चकबंदी कार्यों में योगी सरकार ने स्थापित किया 10 वर्षों का नया कीर्तिमान

– वर्ष 2022-23 में कुल 463, वर्ष 2023-24 में 781 तथा वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 82 ग्रामों में चकबंदी की प्रक्रिया हुई पूरी

– 50 से अधिक वर्षों से चकबंदी प्रक्रिया से वंचित 8 गांव, 30 से 50 वर्ष तक वंचित 72 गांवों तथा 10 वर्ष से 30 वर्ष तक चकबंदी प्रक्रिया से वंचित रहे 296 गांवों में प्रक्रिया हुई पूरी

– 63 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रिया से वंचित रहे आजमगढ़ के ग्राम महुवा में भी योगी सरकार ने कराई चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण

यहां पढ़ें: जम्मू-कश्मीर चुनाव में समाजवादी पार्टी की एंट्री: अखिलेश यादव ने बताया राष्ट्रीय पहचान का मौका

इसमें 330 ग्राम 10 वर्षों से अधिक अवधि के थे। वर्ष 2022-23 में 463 ग्रामों एवं 2021-22 में 231 ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया पूरी की गयी, जो पिछले 10 वर्षों की तुलना में एक कीर्तिमान है। कुल मिलाकर वर्ष 2021-2022, 2022-23 तथा 2023-24 में 1475 ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया पूरी हुई है। वहीं, 50 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित 8 ग्राम, 30 वर्ष से 50 वर्ष तक लंबित 72 ग्राम और 10 वर्ष से 30 वर्ष तक लंबित 296 ग्राम में चकबंदी प्रक्रिया पूरी की गयी। इसमें आजमगढ़ के ग्राम महुवा और गोमाडीह में क्रमश: 63 वर्ष और 56 वर्ष से लंबित, विचाराधीन चकबंदी (Lucknow) प्रक्रिया पूरी की गयी। इसके अलावा गाजीपुर के ग्राम सवना व बरेजी चकबंदी प्रक्रिया 59 वर्षों एवं ग्राम बेलसड़ी की चकबंदी प्रक्रिया 55 वर्षों से विचाराधीन थी, जिसे पूरी किया गया।

कन्नौज के 8 ग्रामों के दोबारा तैयार कराए चकबंदी अभिलेख

चकबंदी आयुक्त ने बताया कि लखीमपुर खीरी के ग्राम सुआबोझ, सुल्तानपुर के ग्राम मालापुर जगदीशपुर, जौनपुर के ढेमा गांव में क्रमश: 53, 54 और 52 वर्ष से चकबंदी प्रक्रियाधीन थी, जिसे पूरा किया गया। इसके अलावा सुल्तानपुर के ग्राम अन्दारापुर में 48 वर्षों, बरेली के ग्राम मोहनपुर में 41 वर्ष, बिजनौर के ग्राम छाचरी टीप में 35 वर्षों, बदायूं के ग्राम रहेड़िया में 33 वर्षों, मऊ के ग्राम अल्देमऊ में 31 वर्षों, बुलंदशहर के ग्राम याकूबपुर व मुस्तफाबाद डडुवा में 30 वर्षों से चकबंदी प्रक्रियाधीन थी, जिसे पूरी किया गया।

इसके साथ ही (Lucknow) कन्नौज में 1990 में अग्निकांड की वजह से 35 ग्रामों के अभिलेख जल गये थे, जिससे 34 वर्षों से चकबंदी प्रक्रिया बाधित हो रही थी। इसमें नये अभिलेखों को तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती थी। ऐसे में चकबंदी आयुक्त ने तत्कालीन अपर निदेशक चकबंदी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया। साथ ही समिति की संस्तुति के बाद 35 ग्रामों में से 8 ग्रामों को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में उनके अभिलेख सृजित किये गये। इनमें से दो गांव नन्दलालपुर व करनौली की चकबंदी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इतना ही नहीं पिछले वर्ष चकबंदी प्रक्रिया में शामिल लखीमपुर खीरी के ग्राम रामपुर मकरन्द की चकबंदी प्रक्रिया एक वर्ष और रामपुर के ग्राम चक रफतपुर में मात्र आठ माह में चकबंदी पूरी की गयी।

जल्द ही एआई, ब्लॉक चेन, ड्रोन और रोवर से होगी चकबंदी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकबंदी संबंधी पुराने लंबित वादों को निस्तारित करने के लिए ग्रामों में ग्राम अदालत लगाने के निर्देश दिये थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पिछले वर्ष सितंबर से अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों (Lucknow) में 705 ग्राम अदालत का आयोजन किया गया। इसके जरिये 25,523 वादों को निस्तारण किया जा चुका है। इसके अलावा किसानों के हित एवं पारदर्शिता के मद्​देनजर एआई, ब्लॉक चैन, ड्रोन एवं रोवर सर्वेक्षण आधारित चकबंदी संचालित करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी रूड़की के साथ परीक्षण चल रहा है। इसके साथ ही जीआईएस बेस्ड सॉफ्टवेयर एवं मोबाइल ऐप विकसित करने की भी कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर चकबंदी प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

Tags: Consolidation recordwork of a decadeYogi Government
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Uttar Pradesh में आयुष्मान योजना से 50 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

Uttar Pradesh में आयुष्मान योजना से 50 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh में योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत करने में जुटी हुई है। गरीबों और जरूरतमंदों को बेहतर...

बेटी को किया ‘टच’ तो अगले चौराहे पर यमराज से मुलाकात तय, देख लें CM योगी आदित्यनाथ के अल्टीमेटम का सच

बेटी को किया ‘टच’ तो अगले चौराहे पर यमराज से मुलाकात तय, देख लें CM योगी आदित्यनाथ के अल्टीमेटम का सच

by Vinod
October 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। 2017 के पहले यूपी में सैफई परिवार ही सबकुछ था। हमारे लिए पूरा प्रदेश परिवार है। सपा...

कौन है IPS रघुवीर लाल, जिन्हें बनाया गया कानपुर का पुलिस कमिश्नर, कुछ ऐसे जरायम का करते हैं ‘द एंड’

कौन है IPS रघुवीर लाल, जिन्हें बनाया गया कानपुर का पुलिस कमिश्नर, कुछ ऐसे जरायम का करते हैं ‘द एंड’

by Vinod
October 6, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। यूपी सरकार ने सोमवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। सीनियर आईपीएस रघुवीर लाल को...

बरेली हिंसा पर योगी के मंत्री ने कर दिया एलान, ‘इतनी लाठियां बरसेंगी कि दंगा करना भूल जाएंगी दंगाईयों की सात पुश्ते’

बरेली हिंसा पर योगी के मंत्री ने कर दिया एलान, ‘इतनी लाठियां बरसेंगी कि दंगा करना भूल जाएंगी दंगाईयों की सात पुश्ते’

by Vinod
October 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सरकार अपराध और अराजकता फैलाने वालों पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। दंगों में शामिल हर...

सीएम योगी ने 1.86 करोड़ लोगों को दिया दिवाली का तोहफा, फतेहपुर-झांसी में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

सीएम योगी ने 1.86 करोड़ लोगों को दिया दिवाली का तोहफा, फतेहपुर-झांसी में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

by Vinod
September 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूपी कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस मौके पर 22...

Next Post
Taj Mahal

Taj Mahal को खतरा? मुख्य गुंबद में रिसाव, बगीचे में पानी भरने से चिंता बढ़ी।

MBBS

Meerut News: एडमिशन के लिए मारा अल्पसंख्यकों का हक़.. मेरठ में बौद्ध बन किया ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist