शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पीयूष श्यामदासानी को अब तक सेंट्रल जेल नहीं भेजे जाने पर मृतका के पिता ने सवाल उठाए हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Jyoti Murder Case: कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका ज्योति के पिता शंकर नागदेव ने आरोप लगाया है कि उम्रकैद की सजा होने के बावजूद आरोपित पति पीयूष श्यामदासानी को अब तक सेंट्रल जेल नहीं भेजा गया है। उन्होंने जेल प्रशासन पर पीयूष के प्रति कथित तौर पर नरमी बरतने का आरोप लगाया है। शंकर नागदेव का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की और पत्राचार भी किया, लेकिन उनकी शिकायतों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

तीनों जेल पहुंचे

ज्योति के पिता का कहना है कि मामले में दोषी ठहराए गए अन्य अभियुक्तों को पहले ही सेंट्रल जेल भेजा जा चुका है। इनमें रेनू उर्फ अखिलेश, सोनू और अन्य अभियुक्त शामिल हैं। उनका सवाल है कि जब अन्य दोषियों को सजा के बाद सेंट्रल जेल भेज दिया गया, तो पीयूष श्यामदासानी के मामले में अलग प्रक्रिया क्यों अपनाई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में स्पष्ट जवाब और कार्रवाई की मांग की है।

RELATED NEWS

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

सितम्बर 4, 2026

ऐसे हुई थी हत्या

पांडुनगर निवासी बिस्किट कारोबारी पीयूष श्यामदासानी 27 जुलाई 2014 को अपनी पत्नी ज्योति उर्फ पूजा के साथ पार्वती बागला रोड स्थित वरांडा रेस्टोरेंट गया था। रात करीब 11:30 बजे पीयूष ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे कार से बाहर फेंकने के बाद ज्योति का अपहरण कर लिया। इसके बाद पुलिस ने देर रात कल्याणपुर-पनकी रोड से एक कार में ज्योति का शव बरामद किया था। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी।

छह आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीयूष श्यामदासानी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों में पान मसाला कारोबारी की बेटी मनीषा मखीजा, चालक अवधेश, रेनू उर्फ अखिलेश, सोनू और आशीष कश्यप के नाम शामिल थे। इस चर्चित हत्याकांड ने कानपुर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और लंबे समय तक यह मामला चर्चा में रहा था।

कोर्ट ने सुनाई सजा

कानपुर के सत्र न्यायालय ने 20 अक्टूबर 2022 को मामले में पीयूष श्यामदासानी समेत अन्य आरोपितों को दोषी करार दिया था। अदालत ने सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद चालक अवधेश, रेनू उर्फ अखिलेश, सोनू और आशीष कश्यप को सेंट्रल जेल भेजा जा चुका है। वहीं, ज्योति के पिता का आरोप है कि पीयूष को अब तक सेंट्रल जेल नहीं भेजा गया है।

जेल प्रशासन का जवाब

जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने इस मामले में बताया कि सात साल से अधिक की सजा पाने वाले कैदी को सामान्य तौर पर सेंट्रल जोन भेजा जाता है। हालांकि, यदि किसी कैदी से जुड़ा कोई मामला लंबित होता है तो ऐसी स्थिति में उसे सेंट्रल जेल नहीं भेजा जाता। अब इसी नियम के आधार पर पीयूष को सेंट्रल जेल नहीं भेजे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मृतका के पिता इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

Tags: Jyoti Murder CaseKanpur News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Expired Candy Viral video: कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे पड़ी टॉफी और चॉकलेट को बटोरने के लिए लोगों...

Next Post
CJP Protest: छात्रों के आंदोलन से हिली सरकार,PM आवास तक पहुंचा विरोध, संसद में आज आर-पार के आसार

CJP Protest: छात्रों के आंदोलन से हिली सरकार,PM आवास तक पहुंचा विरोध, संसद में आज आर-पार के आसार

Tunnel Tragedy: सिक्किम में सुरंग बनी मौत का कुआं, 20 मजदूरों की गई जान; 5  जिंदगीयां बचाने में जुटी टीमें

Tunnel Tragedy: सिक्किम में सुरंग बनी मौत का कुआं, 20 मजदूरों की गई जान; 5 जिंदगीयां बचाने में जुटी टीमें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist