बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अब Kanpur में भी दिखेंगी नोएडा जैसी ऊंची इमारतें, बदले बिल्डिंग के नियम, प्रॉपर्टी के दामों पर भी असर

यूपी सरकार के नए बिल्डिंग नियमों से अब सिर्फ नोएडा ही नहीं, बल्कि कानपुर, लखनऊ और गाजियाबाद भी ऊंची इमारतों वाले शहर बन सकेंगे। इससे न केवल शहरी सौंदर्य बदलेगा, बल्कि हाउसिंग सेक्टर को भी नई रफ्तार मिलेगी।

by Mayank Yadav
जुलाई 8, 2025
in Latest News, TOP NEWS, कानपुर
Kanpur
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur highrise buildings: उत्तर प्रदेश सरकार ने इमारतों को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं, जिससे लखनऊ, गाजियाबाद और Kanpur जैसे बड़े शहरों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है। अब यहां नोएडा की तर्ज पर ऊंची और बड़ी इमारतें बनाई जा सकेंगी। नए नियमों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) बढ़ा दिया गया है, घनत्व की सीमा हटा दी गई है और ग्रुप हाउसिंग को बढ़ावा दिया गया है। बिल्डर अब कम जगह में ज्यादा मकान बना सकेंगे, जिससे मकानों की संख्या बढ़ेगी और कीमतें कम हो सकती हैं। यह बदलाव रियल एस्टेट सेक्टर में नई जान फूंक सकते हैं। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा और इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है।

अब लखनऊ-कानपुर में मिलेंगी ऊंची बिल्डिंग्स की मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008 के पुराने बिल्डिंग बायलॉज को खत्म कर ‘बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट बायलॉज 2025’ लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत अब गाजियाबाद, लखनऊ और Kanpur जैसे शहरों में ऊंची इमारतों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। नोएडा इन नियमों से अलग रहेगा क्योंकि वहां पहले से ही विशेष नियमन है। FAR यानी फ्लोर एरिया रेशियो को ग्रुप हाउसिंग और कमर्शियल दोनों तरह की परियोजनाओं के लिए बढ़ाया गया है। अब छोटी जमीनों पर भी ऊंची इमारतें बन सकेंगी। FAR की सीमा कई इलाकों में दोगुनी कर दी गई है, जिससे बिल्डर ज्यादा फ्लोर बना सकेंगे।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

अगस्त 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026

छोटी जगह, बड़ी इमारत: नए नियमों का पूरा फायदा

पहले जहां 2,000 वर्ग मीटर से कम जमीन पर ऊंची इमारतें नहीं बन सकती थीं, अब बनी हुई बस्ती में 1,000 वर्ग मीटर और खाली ज़मीन पर 1,500 वर्ग मीटर में भी हाईराइज़ बिल्डिंग्स बनाई जा सकेंगी। FAR में अब 5.25 से लेकर 8.75 तक की सीमा तय की गई है, जो सड़क की चौड़ाई और जमीन की स्थिति पर निर्भर होगी। इसके अलावा, बिल्डर 5% FAR का उपयोग दुकान, ऑफिस और कम्युनिटी फैसिलिटी के लिए भी कर सकते हैं। इससे मिक्स्ड-यूज़ इमारतें बढ़ेंगी, जहां आवास और व्यवसाय एक ही परिसर में संचालित होंगे।

चार्जिंग प्वाइंट से लेकर ग्रीन जोन तक का ख्याल

पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नए बायलॉज में स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। 3,000 वर्ग मीटर से अधिक की जमीन पर कम से कम 10% हिस्सा पार्क और ओपन स्पेस के लिए छोड़ना अनिवार्य होगा। योजनाबद्ध परियोजनाओं में यह सीमा 15% तक बढ़ जाएगी। साथ ही, सभी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को अपनी पार्किंग में कम से कम 20% जगह इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए सुरक्षित रखनी होगी। इससे ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा और ग्रीन बिल्डिंग्स का निर्माण प्रोत्साहित होगा।

क्या मकान खरीदना अब होगा आसान?

Kanpur रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि नए नियमों से मकानों की संख्या बढ़ेगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा आएगी, जिससे कीमतें स्थिर या कम हो सकती हैं। अनारॉक ग्रुप के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार के अनुसार, “अगर डिमांड बनी रही और मंजूरियों में तेजी आई, तो रियल एस्टेट में स्थायित्व आएगा और आम लोगों के लिए घर खरीदना आसान होगा।” TOD यानी ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट नियमों के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट के 1.5 किलोमीटर के दायरे में अधिक निर्माण की अनुमति दी जाएगी, जिससे शहरों में सुनियोजित विकास संभव हो सकेगा।

स्कूलों के मर्जर के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट में खारिज, योगी सरकार को मिली बड़ी राहत

 

Tags: kanpur
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात देने...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Next Post
Kanwar Yatra 2025

कांवड़ यात्रा को लेकर CM योगी ने लिया एक्शन, चाक-चौबंद को पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar

Bihar Cabinet Meeting के बड़े फैसले: महिलाओं को 35% आरक्षण और 'युवा आयोग' का गठन, 43 एजेंडों पर लगी मुहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In