बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs WI: केएल राहुल, जडेजा के बाद ध्रुव जुरेल ने भी जड़ा शतक, बने रिकार्ड और भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़

जवाब में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए।

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में महज 162 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। त्रिपल सेंचुरी के चलते भारत बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहा। भारतीय टीम ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाए। भारत ने इस तरह अब तक 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय जडेजा 176 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 104 रन और वाशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

एशिया कप में मिली जीत के बाद भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान में उतर चुकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत अपना पहला मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेल रहा है। जहां भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में शानदार बॉलिंग करते हुए वेस्टइंडीज को सिर्फ 162 रनों पर ढेर कर दिया तो वहीं बैटिंग में शुभमन गिल एंड कंपनी ने धमाकेदार शुरूआत की। भारतीय टीम ने दूसरे दिन दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया। गिल और राहुल ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। शुभमन गिल ने जहां अर्धशतक लगाया, वहीं राहुल ने पहले सत्र में शतक पूरा किया। गिल पचासा लगाने के बाद क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 50 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

इस दौरान राहुल के बल्ले से करीब नौ साल बाद घरेलू जमीन पर टेस्ट निकला। राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। भारतीय सरजमीं पर उनका दूसरा टेस्ट शतक रहा। उन्होंने 190 गेंदों पर शतक पूरा किया। लंच ब्रेक के बाद राहुल अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और उन्हें वॉरिकन ने कैच आउट कराया। राहुल 197 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और गिल के पवेलियन लौटने के बाद जुरेल और जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। इस दौरान जुरेल के बल्ले से करियर का पहला टेस्ट शतक निकला। जुरेल टेस्ट में सैकड़ा जड़ने वाले भारत के 12वें बल्लेबाज बने। जुरेल और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 205 रनों की साझेदारी हुई जिसे पियरे ने जुरेल को आउट कर तोड़ा। जुरेल 210 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए।

जुरेल के आउट होने के बाद जडेजा ने भी गियर बदला और तेजी से खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। जडेजा ने शतक लगाने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में बल्ले को तलवार की लहराकर जश्न मनाया। जडेजा स्टंप्स तक क्रीज पर टिके रहे और दूसरे दिन नाबाद रहकर पवेलियन लौटे। जडेजा और सुंदर की कोशिश तीसरे दिन भारत की बढ़त को और विशाल करने पर टिकी होंगी, जबकि अगर वेस्टइंडीज को मैच में वापसी करनी है तो भारतीय टीम की पारी जल्द ऑलआउट करनी होगी।

इस साल यह तीसरा मौका है जब एक ही पारी में भारत के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल, गिल और ऋषभ पंत ने एक ही पारी में शतक लगाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ ही मैनचेस्टर टेस्ट में एक पारी में गिल, जडेजा और सुंदर ने शतक जड़े थे। यह चौथी बार है जब एक कैलेंडर वर्ष में भारत के तीन या इससे अधिक बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक लगाए हैं। इससे पहले, 1979, 1986 और 2007 में भी ऐसा हुआ है।

जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में अब तक पांच छक्के लगा चुके हैं और वह टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। जडेजा ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा जिन्होंने अपने करियर में 78 छक्के लगाए हैं। वहीं, जडेजा अब तक 80 छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में जडेजा से आगे पंत (90 छक्के), वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के) और रोहित शर्मा (88 छक्के) हैं। बता दें, अहमदाबाद टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (36) और साई सुदर्शन (7) गुरुवार को ही पवेलियन लौट गए थे। भारत के लिए जहां पहले दिन गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया था, वहीं दूसरे दिन बल्लेबाजों का बोलबाला रहा।

Tags: Ahmedabad Test MatchCricket NewsIndia vs West Indies Testindian teamlive scoreWest Indies team
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post
आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In