शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Budget 2022-23: 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, किसानों को मिल सकती है बड़ी सौगात

by abhishek tyagi
जनवरी 29, 2022
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Budget 2022-23:  31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी. राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सेंट्रल हॉल में सम्बोधित करेंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण में आम तौर पर सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का ब्योरा दिया जाता है. ऐसे में इस साल के अभिभाषण में भी मोदी सरकार अपनी भावी योजनाओं और उपलब्धियों का खाका दिखाई पड़ेगा. कहा जा रहा है कि इस बजट में सरकार किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

पेश किया जाएगा सरकार की तैयारियों का लेखा जोखा

RELATED NEWS

Budget 2022: 5 मिनट में जाने योगी सरकार 2.0 का पूरा बजट

मई 27, 2022

5 राज्यों में चुनावी नतीजों के बाद बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी- कांग्रेस

मार्च 13, 2022

31 जनवरी को ही राष्ट्रपति का अभिभाषण ख़त्म होने के बाद सरकार की ओर से संसद के दोनों सदनों में इस साल का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. कोरोना की त्रासदी के बावजूद पिछले साल देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिले थे. आर्थिक सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था को लेकर पैदा हुई चुनौतियों और उससे निपटने के लिए सरकार की तैयारियों का लेखा जोखा पेश किया जाएगा।

टैक्स में छूट की उम्मीद लगाए बैठा है आम वेतन भोगी

बजट सत्र का सबसे अहम पहलू 1 फरवरी को पेश होने वाला आम बजट होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में सुबह 11 बजे आम बजट पेश करने से जुड़ा अपना भाषण शुरू करेंगी. बजट की दिशा कैसी होगी, इसकी एक बानगी आर्थिक सर्वेक्षण में भी ज़रूरी दिखाई पड़ेगी. पांच राज्यों में जारी चुनावी घमासान के बीच पेश हो रहे बजट में कुछ बड़ी घोषणाओं की संभावना है. बजट में जहां आम वेतन भोगी टैक्स में छूट की उम्मीद लगाए बैठा है वहीं कोरोना महामारी से परेशान व्यापारी वर्ग को भी राहत की आस है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसानों को लेकर बजट में कोई महत्वपूर्ण घोषणा की जा सकती है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक़, दो भागों में होने वाले बजट सत्र का पहला भाग 11 फरवरी तक चलेगा. आम बजट के अलावा इस भाग का एक और अहम हिस्सा होता है राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा. इस बार लोकसभा में प्रस्ताव पर बहस के लिए चार दिनों का समय आवंटित किया गया है जो 2 फरवरी को शुरू होगी. बहस की समाप्ति पर 7 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी जवाब देंगे जिसपर सबकी निगाहें होंगी. उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावों को देखते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पर तीखी बहस होना तय है।

कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए बनाया ये प्लान

जहां तक विपक्ष का सवाल है, कांग्रेस पार्टी ने किसानों, एयर इंडिया की बिक्री, भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ और कोविड से मारे गए लोगों को मुआवजा जैसे मुद्दों को उठाने का फ़ैसला किया है. इसके साथ ही  रेलवे भर्ती को लेकर बिहार में मचे बवाल और पेगासस जासूसी कांड से जुड़े नए खुलासों को लेकर सत्र में ज़ोरदार हंगामा होने के आसार हैं।

Tags: Budget 2022-23 newsBudget live newsbudget news of the day
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Budget 2022: 5 मिनट में जाने योगी सरकार 2.0 का पूरा बजट

by abhishek tyagi
मई 27, 2022

Budget 2022 : यूपी में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने...

5 राज्यों में चुनावी नतीजों के बाद बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी- कांग्रेस

by abhishek tyagi
मार्च 13, 2022

नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद आज कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक हुई. इस बैठक में...

Union Budget 2022: बजट में किसानों को क्या मिला खास, पढ़िए अहम बातें…

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 1, 2022

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का बजट पेश किया। बजट में किसानों के लिए...

Union Budget 2022: रक्षा के क्षेत्र में रिसर्च के लिए 25 फीसदी का इजाफा, पूंजीगत व्यय में 18.75 प्रतिशत की वृद्धि

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 1, 2022

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश किया। उन्होंने आम बजट में रक्षा...

Union Budget 2022: ITR में गड़बड़ी सुधारने के लिए मिलेगा 2 साल का समय, डिडक्शन लिमिट भी बढ़ी

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 1, 2022

नई दिल्ली: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 लोकसभा में पेश कर दिया है। इसमें वित्त मंत्री...

Next Post

जयंत चौधरी का मतदाताओं के नाम पत्र, सरकार पर जमकर साधा निशाना

बाराबंकी में बोले राकेश टिकैत- 13 महीने आंदोलन चलाने के बाद भी अगर बताना पड़े कि वोट किसको देना है, तो फिर ट्रेनिंग में कमी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist