Thursday, November 12, 2026 11:04 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » 20 हजार जवानों ने 1000 नक्लसियों को घेरा, चक्रव्यूह में फंसी ‘हिडमा एंड देवा कंपनी’ का हो सकता खात्मा

20 हजार जवानों ने 1000 नक्लसियों को घेरा, चक्रव्यूह में फंसी ‘हिडमा एंड देवा कंपनी’ का हो सकता खात्मा

नक्सलवाद के खिलाफ बीते 72 घंटे से जारी है आजाद भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशन, लाल आतंक के आकाओं को सुरक्षाबलों के जवानों ने चारों तरफ से घेरा, अभी तक 5 नक्सली किए जा चुके हैं।

by Vinod
25/04/2025

रायपुर ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीख का असर जमीन पर दिखना शुरू हो गया है। मार्च 2026 तक देश से समूचे नक्सलवाद के खात्में को लेकर सुरक्षाबलों की तरफ से आजाद भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशन लांच कर दिया गया है। ये ऑपरेशन बीते 72 घंटों से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बार्डर स्थित एक पहाड़ी पर चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, पहाड़ी पर नक्सल कमांडर हिडमा, देवा और दमोदर के साथ ही 1000 नक्सली मौजूद हैं, जिन्हें 20 हजार जवानों ने चारों तरफ से घेरा हुआ है। एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर भी कर दिया है।

अभियान में अभी तक पांच नक्सली मारे गए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च, 2026 की समयसीमा तय की है। इसी के बाद सुरक्षाबलों के जवान छत्तीसगढ़ में बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि करीब 1000 नक्सली बीजापुर स्थित एक पहाड़ी पर ढेरा जमाए हुए हैं। जिनमें मोस्ट वांटेड कमांडर हिडमा और बटालियन प्रमुख देवा भी शामिल है। सटीक सूचना पर 20 हजार जवानों ने पूरी पहाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया है और 72 घंटे से अधिक समय से एनकाउंटर जारी है। देश में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान कहा जा रहा है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के सुरक्षाकर्मियों की भागीदारी वाले इस अभियान में अभी तक पांच नक्सली मारे गए हैं।

बटालियन नंबर 1 का बेस

इस ऑपरेशन में छत्तरसगढ़ की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), राज्य पुलिस की सभी इकाइयों के साथ-साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसके विशिष्ट कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) सहित विभिन्न इकाइयों के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने संवेदनशील छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों को घेर लिया है, ताकि नक्सलियों के भागने के सभी रास्ते बंद हो जाएं। घने जंगलों और पहाड़ियों की श्रृंखला से घिरा यह इलाका माओवादियों की बटालियन नंबर 1 का बेस माना जाता है। बताया जा रहा है कि नक्सली कमांडर हिडमा यहीं से बैठकर सुरक्षाबलों के खिलाफ अभियान को संचालित कर रहा था। सूत्र बताते हैं कि नक्सलियों के भाग जानें के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

RELATED NEWS

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

June 23, 2026
कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

November 18, 2025

बड़ी संख्या में आईईडी लगाए गए

कुछ दिन पहले नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर ग्रामीणों को पहाड़ियों में प्रवेश न करने की चेतावनी देते हुए कहा था कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आईईडी लगाए गए हैं। बता दें, इस ऑपरेशन से ठीक पहले माओवादियों की तरफ से दो प्रेस नोट जारी किए गए थे। प्रेस नोट में कहा गया था कि वह सरकार के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। माओवादियों ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की थी कि नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन को एक माह तक के लिए रोका जाए। शांति का माहौल बनाया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से इस पर कहा गया था कि पहले नक्सली हथियार डाले और सरेंडर करें। उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा।

पहाड़ियों पर नक्सलियों के बंकर

सूत्र बताते हैं कि सुरक्षाबल के जवान पहली बार हेलीकाप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। गर्मी ज्यादा होने के चलते रसद समाग्री हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि ये ऑपरेशन लंबा खिच सकता है। इससे पहले सुरक्षाबल की टीम ने अपने सर्च ऑपरेशन में बीजापुर के पहाड़ी पर कंक्रीट स्लैब से बने बंकर जैसे दिखने वाले एक कमरे समेत 12 नक्सली ठिकानों पर पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि ये ऑपरेशन सीआरपीएफ की स्पेशल यूनिट कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) की 208वीं बटालियन द्वारा जीदपल्ली शिविर से चलाया गया। सूत्र बताते हैं कि पहाड़ियों पर नक्सलियों के बंकर हैं। बड़े कमांडर इन्हीं बंकरों में छिपे हुए हैं।

एमआई 17 हेलिकॉप्टर

सूत्र बताते हैं कि नक्सलियों का सेंट्रल कमेटी मेंबर हिडमा, देवा और कई बड़े नक्सली लीडर घिरे हुए हैं। नक्सलियों ने पूरे पहाड़ी में प्रेशर आईईडी लगा रखा है। प्रेशर आईईडी को डीमाइन करके फोर्स आगे बढ़ रही है। एमआई 17 हेलिकॉप्टर से लेकर एंबुलेंस और एएलएम तक तैनात किए गए हैं। बता दें, हेडमा छत्तीसगढ़ के पूर्वती गांव का रहने वाले हैं। हिडमा पर एक करोड़ का इनाम है। हिडमा और देवा सुरक्षाबलों की रडार पर थे। कुछ दिन पहले सुरक्षाबलों ने दोनों को एक पहाड़ पर घेर लिया था। लेकिन दोनों नक्सली कमांडर भागने में सफल रहे थे। दोनों यहां से भागकर अपने बेस कैंप पर पहुंचे थे। सुरक्षाबल के जवान दोनों की तालाश में लगातार ऑपरेशन चलाए हुए थे।

124 नक्सलियों का खात्मा बस्तर संभाग में हुआ

अगर 2024 की बात करें तो सुरक्षाबलों ने 239 नक्सलियों को ढेर किया। साल 2024 में जवानों ने 1033 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 925 ने आत्मसमर्पण किया था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 9 फरवरी 2025 को जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। साल 2025 की ये सबसे बड़ी मुठभेड़ रही। इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में करीब 150 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 124 नक्सलियों का खात्मा बस्तर संभाग में हुआ है, जिसे नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। कुछ दिन पहले एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली कमांडर रेणुका को एनकाउंटर में ढेर किया गया था। रेणुका माओवाद संगठन द्धारा चलाए जा रहे अखबार-पत्रिकाओं की संपादक थी।

Related Posts

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

June 23, 2026
कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

November 18, 2025
मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

May 5, 2025
इस गांव में डायन की लोग करते हैं पूजा अर्चना, जानिए नीम के पेड पर क्यों निवास करती हैं परेतिन दाई

इस गांव में डायन की लोग करते हैं पूजा अर्चना, जानिए नीम के पेड पर क्यों निवास करती हैं परेतिन दाई

April 30, 2025
जानिए कैसे पुलिस के हत्थे लगी 1 करोड़ की इनामिया ‘लेडी वीरप्पन’, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी और चलाती है AK-47 राइफल

जानिए कैसे पुलिस के हत्थे लगी 1 करोड़ की इनामिया ‘लेडी वीरप्पन’, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी और चलाती है AK-47 राइफल

April 20, 2025
‘डेथ वारंट’ पर साइन के बाद घिरा हेडमा, किसी भी वक्त ‘लाल आतंक’ के आखिरी आका का हो सकता खत्मा

‘डेथ वारंट’ पर साइन के बाद घिरा हेडमा, किसी भी वक्त ‘लाल आतंक’ के आखिरी आका का हो सकता खत्मा

March 27, 2025
भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

March 10, 2025
Chhattisgarh Municipal Election: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा क्लीन स्वीप, कांग्रेस 0 लेकिन AAP ने खोला खाता

Chhattisgarh Municipal Election: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा क्लीन स्वीप, कांग्रेस 0 लेकिन AAP ने खोला खाता

February 15, 2025
Mukesh Chandrakar Autopsy Report

सिर पर 15 फ्रैक्चर, टूटी गर्दन और जिगर के चार टुकड़े.. सामने आई रुह कपाने वाली मुकेश चंद्रकार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

January 6, 2025
Bastar

छत्तीसगढ़ में एक बड़ी घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, वजह हैरान करने वाली

September 15, 2024
Next Post
Plastic vs Metal Cooler which is better for home use

कौन-सा कुलर है ज़्यादा बेहतर,प्लास्टिक या मेटल बॉडी वाला? जानिए दोनों के फ़ायदे और नुक़सान

Delhi Free Bus

दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा पर लगा ब्रेक, स्मार्ट कार्ड नहीं, तो यात्रा होगी बंद

Bandipora

धधकता कश्मीर: लश्कर के टॉप कमांडर अल्ताफ लाली का खात्मा, सेना का आतंक पर प्रचंड प्रहार

POPULAR POST

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

November 12, 2026
Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

November 8, 2026
Lucknow Agra Expressway Bus Accident

Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से मचीं चीख पुकार, 50 से 60 लोग थे सवार; रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल टीम

November 8, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Kacchi Dargah Bidupur Bridge

Bihar News : बिहार को मिलेगा गंगा पर नया सिक्सलेन पुल,PM मोदी करेंगे उद्घाटन ; पटना से वैशाली पहुंचने में कितना लगेगा समय?

November 9, 2026
Diwali Tragedy : दिवाली की रात आग ने कहां-कहां मचाई तबाही? सात बड़े हादसों में कई परिवारों ने गंवाई जान

Diwali Tragedy : दिवाली की रात आग ने कहां-कहां मचाई तबाही? सात बड़े हादसों में कई परिवारों ने गंवाई जान

November 9, 2026

LATEST

Mainpuri Electric Shock Death

UP News : 10 साल के मासूम की करंट से मौत, किस विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

November 12, 2026
Lucknow Three Children Death

Lucknow News: रहस्यमयी बीमारी या कोई …. चार दिन में बुझ गए एक ही परिवार के तीन चिराग, बच्चों की मौत से गांव में दहशत

November 12, 2026
UP Weather Update

Weather Update : यूपी में बढ़ने लगी ठंड, सुबह कोहरा और दिन में धुंध का पहरा; तीसरे सप्ताह में कितना गिरेगा पारा?

November 12, 2026
Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India