Sidhu Moosewala Murder Case Update: पंजाब के मशहूर और जाने- माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला को 29 मई को पंजाब के जाने-माने सिंगर और दुनियाभर में भारत का नाम बनाने वाले सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की खुलेआम हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। SIT ने शूटर्स को रेकी औऱ लॉजिस्टिक स्पोर्ट प्रोवाइड करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक जिसको केकड़ा कहा जाता है, उसने शूटर्स को मूसेवाला को लेकर सारी जानकारी दी थी।
केकड़े का असली नाम संदीप है। केकड़ा उर्फ संदीप ने सिद्धू के घर के बाहर चाय पी थी औऱ उसके बाद उनके साथ सेल्फी ली थी। केकड़े उर्फ संदीप पर आरोप है कि उसने ही सिद्धू की रेकी कर उनके घर से निकलन के बारे में सारी जानकारी शूटर्स को दी थी।
आरोपियों की हुई पहचान
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में SIT ने जिन 8 लोगों की गिरफ्तारी की है, उनकी पहचान कर ली गई है। इन आऱोपियों की पहचान हरियाणा के सिरसा के संदीप सिंह उर्फ केकड़ा, बठिंडा के मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, फरीदकोट के मनप्रीत भाऊ, अमृतसर के सरज मिंटू, हरियाणा के प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, हरियाणा के सोनीपत में रेवली गांव के मोनू डागर, पवन बिश्नोई और नसीब के रूप में हुई है।
इसके अलावा पुलिस ने सिद्धू पर गोलियां बरसाने वाले शूटरों में से 4 शूटरों की भी पहचान कर ली है।
क्या थी हत्या की साजिश
ADGP एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स प्रमोद बान ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए गिरफ्तार किए गए लोगों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, “संदीप उर्फ केकड़ा ने गोल्डी बरार और सचिन थापन के निर्देश पर खुद को मूसेवाला का फैन बताकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। सिद्धू की हत्या के कुछ मिनट पहले केकड़ा ने सिंगर के साथ एक सेल्फी भी ली थी। केकड़ा ने सभी शूटर्स को मूसेवाला की डीटेल शेयर की थी जिसके बाद उनका पीछा कर उनकी हत्या कर दी गई।”




















