मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कानपुर से रवि किशन की दहाड़, ‘सीसामऊ में हिंदू बनकर डालना वोट क्योंकि उन्होंने पहुंचाई है गहरी चोट’

गोरखपुर से सांसद व अभिनेता रवि किशन ने कानपुर में किया रोड शो, इस मौके पर उन्होंने दौरान हिंदुओं से एकजुट होने और अपमान का बदला लेने का आह्वान किया।

by Digital Desk
नवम्बर 18, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। सीसामऊ विधानसभा सीट के लिए सोमवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब क्षेत्र की जनता 20 नवंबर को वोट के जरिए अपना विधायक चुनेगी। उससे पहले सोमवार को कानपुर में बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा। डिम्पल यादव के बाद अभिनेता व गोरखपुर से सांसद रवि किशन रथ पर सवार हुए और कंटेंगे तो बटेंगे का नारा लगाकर बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस मौके पर रवि किशन ने कहा कि हिंदू बनकर वोट डाले। इस बार चूकना नहीं है अयोध्या के बाद हम जो अपमानित हुए हैं उसकी हार का बदला लेने का वक्त आ गया है। अयोध्या की हार से हिंदू सबक ले चुका है अब हम एकजुट हैं और जातियों में नहीं बटेंगे।

‘बंटोगे तो कटोगे’ का गूंजा नारा

बीजेपी सांसद व चर्चित अभिनेता रवि किशन कानपुर पहुंचे। पांडु नगर स्थित आईटीआई ग्राउंड पर सांसद रविकिशन का बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क पहुंचे। यहां बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, मेयर प्रमिला पांडेय समेत अन्य बीजेपी नेताओं के साथ वह रथ पर सवार हो गए। रथ के पीछे-पीछे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बाइक वाला हुजूम चल रहा था। रोड शो के दौरान रवि किशन का महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। बंटेंगे तो कटेंगे का नारा गूंजा तो जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा इलाका सराबोर हो गया।क्रीम कलर का कुर्ता पहने, काला चश्मा लगाए सांसद रवि किशन बिहारी अंदाज में भगवा गमछा गले में डाले हुए थे। उन्होंने भोजपुरी समाज को जोड़ने के लिए भोजपुरी अंदाज में भी भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

हम सबको अपने अपमान का बदला लेना

इस दौरान रवि किशन ने कहा कि सीसामऊ उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को जब वोट करना तो हिन्दू बनकर वोट करना। किसी जाति या मजहब में न बंटना। इसके बाद रवि किशन ने कहा कि आप सबसे मिलने हम गोरखपुर से आए हैं। इस बार तो सीसामऊ जिता दीजिए। हम सबको अपने अपमान का बदला लेना है। सांसद रवि किशन ने मीडिया से कहा, मैं कानपुर वालों से बस एक बात ही कहना चाहता हूं। ध्यान रखना अगर बंट गए तो कट गए। एक रहोगे तो नेक रहोगे और सेफ्टी में रहोगे। यह सुनते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रवि किशन जिंदाबाद के नारे लगाए।

सीएम योगी ने भी किया था रोड शो

बता दें, मुख्यमंत्री योगी नौ नवंबर को जब दर्शनपुरवा आए तो आइटीआई हेलीपैड व सभास्थल पर 127 भाजपाइयों से मिले। इसमें सेक्टर, बूथ, शक्ति केंद्र व पन्ना प्रमुख तक शामिल रहे। इसके बाद 16 नवंबर को फिर रामबाग से संगीत टाकीज तक रोड शो में 123 लोगों से मुलाकात की। सीसामऊ सीट का किला फतह करने के लिए 30 मिनट का रोड शो 50 मिनट कर डाला। भीड़ देख हर घर, छज्जे, खिड़की व छत पर खड़े व्यक्ति का अभिवादन कर सड़क के दोनों तरफ भी लोगों को निराश नहीं किया। कई बार सेल्फी लेने वालों को विजय चिह्न दिखा संकल्प दिलाया। चलते-चलते बंटेंगे तो कटेंगे के संकेत से वो माहौल बनाने में काफी हद तक कामयाब भी दिखे।

डिम्पल यादव ने किया रोड

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जीआईसी मैदान में 13 नवंबर को जनसभा में कुर्सियां खाली रहने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा। 18 नवंबर को उनके रोड शो की चर्चा थी पर उनकी जगह डिंपल यादव कानपुर पहुंची और नसीम सोलंकी के समर्थन में रोड शो किया। इनसब के शिवपाल यादव भी तीन बार कानपुर आए तो उनके निशाने पर शासन-प्रशासन रहा। शिवपाल को बड़ा सियासी रणनीतिकार माना जाता है। उन्होंने अफसरों के नाम नोट करने की बात से मानसिक दबाव बनाया।

Tags: Kanpur Newsravi kishanRavi Kishan's road showSisamau SeatUP By-election
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
बथुआ का जादू… इन रेसिपीज से ठंड के मौसम का मजा होगा दोगुना, बनाएं ये एक से एक रेसिपीज

बथुआ का जादू... इन रेसिपीज से ठंड के मौसम का मजा होगा दोगुना, बनाएं ये एक से एक रेसिपीज

दरिंदों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म और बना ली ‘डर्टी मूवी’, 1000 रुपये नहीं देने पर छात्रा की वायरल कर दी ‘आबरू’

दरिंदों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म और बना ली ‘डर्टी मूवी’, 1000 रुपये नहीं देने पर छात्रा की वायरल कर दी ‘आबरू’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In