शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘संभल में होगा भगवान विष्णु का 10वां अवतार.. ‘,विधानसभा में सीएम योगी ने क्यों कहा दूध का दूध और पानी का पानी

उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने शिव मंदिर का पता चलने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 16, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने शिव मंदिर का पता चलने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यहां भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा। सीएम योगी ने विधानसभा में यह भी कहा कि संभल में भड़काऊ तकरीरों के कारण माहौल बिगड़ा है। सीएम योगी ने संभल में दंगों के इतिहास पर बयान देते हुए कहा कि यह स्थान दंगों के लिए प्रसिद्ध रहा है। 1947 से यहां लगातार दंगे होते रहे हैं।

विधानसभा में क्या बोले सीएम योगी?

उन्होंने बताया कि 1948 में 6 लोग मारे गए और 1958 व 1962 में भी दंगे हुए। 1976 में दंगों में पांच लोगों की मौत हुई और 1978 में 184 हिंदुओं को सामूहिक रूप से जला दिया गया। इसके बाद 1986 में चार लोग मारे गए, 1990 और 1992 में भी दंगे हुए। 980 में भी एक दंगा हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई। सीएम योगी ने कहा कि इस दौरान हिंदुओं के लिए कभी कोई आवाज नहीं उठाई गई जबकि 209 हिंदुओं की हत्या हुई। उन्होंने यह भी कहा कि अब जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं उन्हें यह इतिहास याद रखना चाहिए।

RELATED NEWS

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

जुलाई 31, 2026
Chandauli Husband Wife Case

Chandauli News: पत्नी तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी, पति ने दोनों को पकड़ रजिस्ट्रार कार्यालय में कराई शादी

जुलाई 30, 2026

सच पर पर्दा डालने का प्रयास हो रहा,संभल मामले पर बोले CM

भगवान का दसवां अवतार संभल में ही होगा : सीएम योगी

सर्वे का काम शांतिपूर्ण होना था : सीएम योगी

पहले दो दिन कोई शांति भंग नहीं हुआ : सीएम योगी

“जुम्मे की नमाज के पहले,नमाज के दौरान तकरीरें दी गई”

दूध का दूध और पानी का… pic.twitter.com/mQjUHk61GG

— News1India (@News1IndiaTweet) December 16, 2024

यह भी पढ़े: शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, यूपी में इन खास दिनों पर रात 11 बजे तक खुलेंगे ठेके

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ का शिया-सुन्नी विवाद बीजेपी सरकार के समय में खत्म हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कुछ लोग शिया-सुन्नी को भी लड़ाते थे लेकिन अब सरकार का उद्देश्य बटवारे को रोकना और एकता बनाए रखना है। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, “हम ना बटेंगे न कटेंगे,” और कहा कि वे किसी भी धार्मिक संघर्ष को बढ़ावा नहीं देंगे। इसके अलावा उन्होंने इकबाल को आदर्श मानने पर सवाल उठाया और कहा कि वास्तविक सच को छुपाया नहीं जा सकता।

कानून की अवहेलना बर्दाश्त नहीं – सीएम योगी

सीएम योगी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार हर बात पर नजर रख रही है और किसी भी कानून की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर का कार्यक्रम भी सकुशल संपन्न हुआ और वर्तमान में सुरक्षा का बेहतरीन माहौल है। सीएम योगी ने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई कानून को ठेंगा दिखाने की कोशिश करेगा तो सरकार उसे कड़ी कार्रवाई के साथ जवाब देगी।

यह भी पढ़े: वाह! क्या ताज है: कैसे जाकिर हुसैन ने तबले को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है और हम इसे किसी भी प्रकार से रुकने नहीं देंगे। अपराध और अपराधियों के प्रति उनकी नीति जीरो टॉलरेंस की रहेगी और किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बहराइच के परंपरागत जुलूस को किसी को रोकने का हक नहीं है, क्योंकि यह धार्मिक आस्था का प्रतीक है।

Tags: CM YogiUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया...

Chandauli Husband Wife Case

Chandauli News: पत्नी तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी, पति ने दोनों को पकड़ रजिस्ट्रार कार्यालय में कराई शादी

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Chandauli Case : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Highway Toll Collection: टोल देने में यूपी बना नंबर-1, इन राज्यों को छोड़ा पीछे, करोड़ों रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन

Highway Toll Collection: टोल देने में यूपी बना नंबर-1, इन राज्यों को छोड़ा पीछे, करोड़ों रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Highway Toll Collection: वित्त वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक हाईवे टोल रेवेन्यू जुटाने वाला राज्य बन...

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Next Post
Affordable cinema experience in Danapur

Bihar: सिनेमाघरों की विरासत की आखिरी निशानी ,जहां पुरानी तकनीक से दिखाई जाती है आज भी फिल्मे

सीएम योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज खुलासा, संभल में दंगाईयों ने 209 हिंदुओं को बेरहमी से मार डाला

सीएम योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज खुलासा, संभल में दंगाईयों ने 209 हिंदुओं को बेरहमी से मार डाला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist