शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

Kanpur Dehat News: इस गांव में शादी करने के बाद बदल जाती है लड़कों की किस्मत, कमाई की नहीं रहती है जरूरत

by Web Desk
अगस्त 20, 2022
in अद्भुत कहानियां, उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Dehat News: भारतीय सिनेमा में आपने कई फिल्में घर जमाइयों और दामादों पर देखी और सुनीं होंगी लेकिन जब परमपराएं प्रथा बनकर इतिहास बनाने लगें तो इसे क्या कहेंगे. यूपी का कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के इस गांव में तीन पीढ़ियों से लड़कियों की शादी में दूल्हे विदा होकर घर दामाद बनते हैं और यहीं पर रहकर बस जाते हैं. शादी में दुल्हन की विदाई तो आपने कई बार देखी होंगी लेकिन कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील के दमादनपुरवा गांव का नाम महज इस वजह से ही पड़ गया की यहां जब भी किसी लड़की की शादी होती है तो दुल्हन विदा न होकर यहां दूल्हा बना लड़का अपने घर से विदा होकर आता है यहीं पर बसकर घर दामाद बन जाता है.

जमाई को जीवन यापन के लिए पक्का मकान और जमीन देते हैं

लड़का अपना पूरा जीवन घर जमाई बनकर बिताता है. लड़की के घर में घर दामाद कुछ दिन रहता है और फिर लड़की के घरवाले अपने जमाई को जीवन यापन करने के लिए पक्का मकान और जमीन देते हैं ताकि उनकी लड़की अपने घरवालों के पास पूरी उम्र रह सके और दामाद घर जमाई बन जाता है. इस गांव में ये प्रथा पिछली तीन पीढ़ियों से चली आ रही है और अब ये परंपरा बन गई है.

RELATED NEWS

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

जून 16, 2026
: Kanpur ITBP Controversy

ITBP police Controversy,: आईटीबीपी जवानों की भारी मौजूदगी पर उठा सवाल, पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी को भेजी रिपोर्ट

मई 26, 2026

बना है चर्चा का विषय

गांव में बना एक प्राथमिक स्कूल भी है जिसपर दमादनपुरवा नाम लिख हुआ है. दरअसल गांव में रहने वाला हर घर अमूमन घर दामादों से घिरा हुआ है और यहां बूढ़े से लेकर जवान तक शादी के बाद घर दामाद बनकर रह रहे हैं. इस गांव में लगभग 500 की आबादी है और 253 मतदाता भी हैं. दलित परिवारों से भरा ये गांव अब सुर्खियों में आ गया है. पिछले दो साल पहले इस गांव के नामकरण के बाद अब ये गांव सरकारी अभिलेखों में भी दर्ज हो गया है जिसके बाद ये चर्चा का विषय बना हुआ है.

गांव के लोगों ने कही ये बात


गांव के ही रहने वाले बुजुर्ग रामप्रसाद ने बताया कि, जब वे शादी होकर यहां आए थे तभी से इस गांव में घर दामाद बनकर रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति सही न होने के चलते इस प्रथा की शुरुआत हुई थी और अब ये प्रथा परंपरा बन गई है. वहीं जब हमने गांव की ही बेटी शशि से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरी शादी को 12 साल हो गए हैं और वे उसके बाद से ही अपने पति के साथ यहां रह रहीं हैं. उनके पति यहां घर दामाद बनकर रह रहे हैं. 

मिलती है मकान और जमीन

शायद ये पहला ऐसा गांव होगा जो अपनी प्रथा और परंपरा के चलते नामचीन हो रहा है और यहां ज्यादातर लोग अपने लड़कों की शादी शायद इस वजह से भी करते हैं कि उन्हें भले ही पूरी उम्र घर दामाद बनकर रहना पड़े लेकिन शादी के एवज में उन्हें ससुराल की ओर से मकान और जमीन मिल जाती है. फिलहाल जिस जमीन पर ये सभी घर दामाद मकान बनाकर रह रहे हैं ये जमीन पट्टे की जमीन है और इन दलित परिवारों को रहने और खेती के लिए सरकार की तरफ से दी गई है.

Tags: kanpur dehat newskanpur dehat news in hindiKanpur News
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

Strict Action Over Delayed Construction Works: कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को जोन-3 क्षेत्र के...

: Kanpur ITBP Controversy

ITBP police Controversy,: आईटीबीपी जवानों की भारी मौजूदगी पर उठा सवाल, पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी को भेजी रिपोर्ट

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

Kanpur में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब बड़ी संख्या में सशस्त्र Indo-Tibetan Border Police यानी आईटीबीपी के...

: Kanpur ITBP Jawan Case

इंसाफ की दर्दनाक पुकार, कानपुर में सिस्टम बेपरवाह, क्यों फौजी बेटा मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Kanpur ITBP Jawan Case:उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ITBP जवान विकास सिंह...

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 10, 2026

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुए लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद अब पुलिस...

Kanpur Dehat Firing Case: कानपुर में पिता ने बेटे को क्यों मारी गोली,24 साल के युवक की मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

Kanpur Dehat Firing Case: कानपुर में पिता ने बेटे को क्यों मारी गोली,24 साल के युवक की मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
नवम्बर 15, 2025

Father Shoots Son Dead in Kanpur Dehat:कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के जिग्रेश गांव में बुधवार सुबह एक ऐसी...

Next Post

पाकिस्तान के PM ने भारत से शांति का संकल्प दोहराया, शहबाज शरीफ ने किया ये बड़ा दावा

Emergency में हुई Mahima Chaudhary की एंट्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist