शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

SDM बागपत क्यों बोली मेरे अंदर पुराने डीएम की आत्मा आ गई है, छोडूंगी नहीं, भूत प्रेत या….

एसडीएम ज्योति शर्मा के बयान ने बागपत में विवाद खड़ा कर दिया है। सचिवों ने अभद्र भाषा का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, ज्योति ने इसे मजाक बताया और सचिवों पर काम में लापरवाही के आरोप लगाए।

by SYED BUSHRA
जनवरी 25, 2025
in उत्तर प्रदेश
SDM Jyoti Sharma controversy
Share on FacebookShare on Twitter

U P News-उत्तर प्रदेश में इन दिनों पीसीएस अधिकारी एसडीएम ज्योति शर्मा का एक बयान चर्चा में है। उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं,मेरे अंदर पुराने डीएम की आत्मा आ गई है, मैं इन सचिवों को नहीं छोड़ूंगी।इस बयान ने बागपत जिले में सचिवों को नाराज कर दिया है।

कौन हैं एसडीएम ज्योति शर्मा

ज्योति शर्मा बागपत जिले की खेकड़ा तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। उनका जन्म मथुरा जिले के तुलागड़ी गांव में हुआ। पढ़ाई उन्होंने लखनऊ से की है। उनके पिता देवेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी ज्योति शर्मा ने 2018 में परीक्षा पास की थी, जिसमें उन्हें पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक मिली थी। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बदायूं जिले में हुई, और फिलहाल वह बागपत में तैनात हैं।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

सितम्बर 9, 2026

बीडीओ से एसडीएम तक का सफर

ज्योति शर्मा ने 2017 में पहली बार सिविल सर्विस की परीक्षा दी थी, जिसमें उनका चयन बीडीओ के पद पर हुआ। उनकी पहली पोस्टिंग अयोध्या के मिल्कीपुर ब्लॉक में थी। वहां से उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और 2020 में एसडीएम बनीं।

दोनों एक ही जिले में तैनात

ज्योति शर्मा के पति मनीष यादव भी पीसीएस अधिकारी हैं और बागपत जिले की बड़ौत तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। पति पत्नी का एक ही जिले में तैनात होना प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

वायरल ऑडियो और सचिवों का रोष

वायरल ऑडियो के बाद जिले के सचिवों में गुस्सा है। उन्होंने एसडीएम पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और डीएम और सीडीओ से शिकायत की। सचिवों ने चेतावनी दी है कि अगर 28 जनवरी तक माफी नहीं मांगी गई, तो वे आंदोलन करेंगे।

एसडीएम का पक्ष

Jyoti Sharma ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि पुराने डीएम की आत्मा वाली बात मजाक में कही गई थी। उन्होंने सचिवों पर काम में लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि उनकी कार्यशैली से जिले का प्रदर्शन खराब हो रहा है।

ज्योति शर्मा का परिवार

ज्योति का परिवार बेहद प्रतिभाशाली है। उनकी मां उमा शर्मा गृहिणी हैं, छोटी बहन ओएनजीसी में साइंटिस्ट हैं, और भाई दीपक शर्मा नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर हैं।

Tags: PCS officerSDM Jyoti SharmaUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Gonda Crocodile Attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा में बाढ़ के पानी में मगरमच्छ ने 35 वर्षीय लाली यादव पर हमला कर...

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

Next Post
Sambhal Violence

संभल की जामा मस्जिद में गूंजे "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे, नमाजियों ने लहराया तिरंगा

Nayab Singh Saini

सीएम Nayab Singh Saini ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In