शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

सोनम की चीख से खुला राज! राजा रघुवंशी मर्डर केस में दो हथियारों से हुआ कत्ल

राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम का मोबाइल फोन अब तक नहीं मिल पाया है। 23 मई को मेघालय में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी।

by Gulshan
जून 17, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Raja Raghuvanshi Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर निवासी व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। मेघालय में हनीमून के दौरान हुई इस वारदात में एक नहीं बल्कि दो धारदार हथियारों (दाव) का इस्तेमाल किया गया था। जांच में पता चला है कि हत्या के बाद एक दाव मौके से बरामद हो चुका है, जबकि दूसरा दाव अभी भी लापता है और अनुमान है कि वह उसी खाई में फेंका गया है, जहां राजा का शव मिला था।

पुलिस के अनुसार, राजा पर तीन हमले किए गए थे और हर आरोपी ने एक-एक बार उस पर वार किया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में राजा की पत्नी सोनम की संलिप्तता भी स्पष्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने मोबाइल फोन को नष्ट कर दिया है, जिसे अब तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।

RELATED NEWS

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

सितम्बर 10, 2025
गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

अगस्त 5, 2025

पार्किंग में ही किया था हत्या का इशारा

मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ने पार्किंग में ही आरोपियों को राजा पर हमला करने का संकेत दे दिया था। पहले वार के बाद जब राजा लहूलुहान हो गया, तो सोनम चीखते हुए पीछे हट गई। इसके बाद तीनों हमलावरों ने मिलकर राजा के शव को खाई में फेंक दिया। पुलिस को इस मामले में लव ट्रायंगल के सबूत मिले हैं, हालांकि हत्या की वजहें इससे आगे भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : स्वामी प्रसाद मौर्य का आकाश आनंद पर उमड़ा प्यार, मायावती के पूर्व…

मेघालय के डीजीपी इदाशीशा नोंगरांग ने सोमवार को बताया कि इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सिर्फ लव ट्रायंगल ही कारण नहीं माना जा रहा है। पुलिस अन्य संभावित वजहों की भी जांच कर रही है। डीजीपी ने कहा, “शादी के कुछ ही दिनों के भीतर पत्नी का ऐसा व्यवहार असामान्य है। हमारे पास मजबूत सबूत हैं और हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं।”

पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी

राजा की हत्या के बाद से चल रही जांच में तेजी आई है। मंगलवार, 17 जून को सभी आरोपियों को घटनास्थल सोहरा ले जाया गया, जहां पुलिस केस की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को हुई थी और उनका शव 2 जून को बरामद किया गया। इस जघन्य अपराध में 9 जून को पत्नी सोनम, उसके प्रेमी राज और तीन पेशेवर हत्यारों को गिरफ्तार किया गया था। मेघालय पुलिस इस मामले में हर संभव एंगल से पड़ताल कर रही है और जल्द ही इस बहुचर्चित हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आने की उम्मीद है।

Tags: Raja Raghuvanshi murder case
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

by Vinod
सितम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और मुंह पर नशीली मुस्कान। रईस बाप की रईस बेटी सोनम का दिल एक...

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

by Vinod
अगस्त 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और बागवां उजाड़ने वाली शबनम के जैसी मुस्कान। रईस बाप की बेटी अपने घर...

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

by Vinod
जून 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मासूम चेहरा और शातिर मुस्कान। लोमड़ी की तरह है वह चालाक। रईस बाप की रईसजादी को...

Raja Raghuvanshi Murder Case

सोनम की मदद में फंसा कारोबारी गिरफ्तार, सबूत मिटाने की साजिश बेनकाब!

by Gulshan
जून 22, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार देर रात महालक्ष्मी नगर के...

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

by Vinod
जून 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़...

Next Post
Singapore Cancer Research

एक बूंद खून बताएगी कैंसर का राज! एआई से होगी जानलेवा बीमारी की तुरंत पहचान

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist