रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कानपुर में जाम बना काल, महिला की हार्ट अटैक से हुई मौत, 20 मिनट तक फंसी रही कार

कानपुर में ट्रैफिक जाम ने फिर एक जान ले ली। एक महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस दुखद घटना के लिए मेट्रो निर्माण को जिम्मेदार ठहराया, जबकि प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। महिला की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

by Gulshan
अगस्त 17, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Kanpur News
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur News : कानपुर में ट्रैफिक जाम अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बनता जा रहा है। शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था ने एक और जान ले ली। दबौली निवासी बरखा गुप्ता को अचानक दिल का दौरा पड़ा, लेकिन भीषण जाम के चलते उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पत्नी को हृदय रोग संस्थान लेकर निकले थे सोनू

बरखा गुप्ता को जैसे ही हार्ट अटैक आया, उनके पति सोनू गुप्ता तुरंत उन्हें लेकर हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) की ओर रवाना हुए। लेकिन सीटीआई चौराहे से फजलगंज फायर ब्रिगेड तक का रास्ता मेट्रो निर्माण कार्य और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के कारण पूरी तरह जाम था। कार करीब 20 मिनट तक रेंगती रही। इस दौरान बरखा तड़पती रहीं और सोनू लोगों से रास्ता देने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन जाम खुलने का नाम नहीं ले रहा था।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

यह भी पढ़ें : कौन है ‘वो’ जिसने लेडी टीचर को दी खौफनाक मौत, दोनों आंखें, भोजन और सांस नली के…

आखिरकार सोनू ने वैकल्पिक रास्ता चुना और किसी तरह बरखा को मरियमपुर, कोकाकोला क्रॉसिंग होते हुए अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक करीब 45 मिनट बीत चुके थे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दर्द साफ था — “अगर जाम न होता, तो बरखा आज जिंदा होती।”

कौन है जिम्मेवार ?

यह कोई पहली घटना नहीं है। साल 2021 में भी वंदना मिश्रा नाम की महिला की मौत ट्रैफिक जाम के कारण अस्पताल न पहुंच पाने से हुई थी। अब बरखा गुप्ता की मौत ने फिर से शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।बरखा के परिजनों ने साफ तौर पर मेट्रो निर्माण को इस जाम का मुख्य कारण बताया है, जबकि मेट्रो प्रशासन ने इससे इनकार करते हुए कहा कि जाम त्योहारों की भीड़ की वजह से हो सकता है। वहीं, ट्रैफिक विभाग का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और वे जाम की असली वजह का पता लगाएंगे। शहर की सच्चाई यही है कि मेट्रो निर्माण, अवैध पार्किंग, सड़कों पर खड़े ट्रक और अव्यवस्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सवाल यह है कि कब तक लोग इस लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे?

Tags: Kanpur News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

Indonesia's Largest Fleet Of Taxis Teams Up To Beat Ride-hailing Apps

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In