शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Politics : उपचुनाव की टेंशन से एक्शन में मायावती, क्या फिर करेंगी गठबंधन वापसी ?

कभी बसपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में थी और एक महत्वपूर्ण विपक्षी दल के रूप में स्थापित थी। इसके अलावा, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे कई राज्यों में भी इसका मजबूत जनाधार था, जो अब धीरे-धीरे घटता हुआ नजर आ रहा है। मायावती का करिश्मा अब खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा है।

by Gulshan
नवम्बर 26, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati : उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बीएसपी को सबसे बड़ा झटका लगा है। प्रदेश की 9 सीटों में से छह सीटों पर बीएसपी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इतना ही नहीं पश्चिमी यूपी की सीटों पर चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के प्रत्याशियों को बीएसपी से ज्यादा वोट मिले हैं। एक के बाद एक चुनाव में मिल रही करारी हार और खिसकते दलित जनाधार ने बीएसपी की सियासी टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में मायावती जल्द ही कुछ अहम कदम उठा सकती हैं, जिसमें संगठन में बड़े बदलाव और गठबंधन की राह पर लौटने का फैसला शामिल हो सकता है।

यूपी उपचुनाव की 9 सीटों में से बीजेपी ने 6, आरएलडी ने एक और एसपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। एसपी को दो सीटों का नुकसान हुआ है जबकि बीजेपी को तीन सीटों का फायदा हुआ है। बीएसपी एक भी सीट जीतना तो दूर, 2022 के बराबर वोट भी नहीं पा सकी। बीएसपी को कुंदरकी सीट पर 1099, मीरापुर सीट पर 3248 और सीसामऊ सीट पर 1400 वोट मिले हैं। इतना ही नहीं गाजियाबाद में भी बसपा मात्र 10 हजार वोटों पर सिमट गई है और खैर में काेठारी सीट पर बसपा की जगह सपा ने ले ली है।

RELATED NEWS

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

जुलाई 10, 2026
UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

जुलाई 10, 2026

यूपी उपचुनाव में बसपा की बिगड़ी हालत

बसपा का इस तरह का सियासी हाल पहले कभी मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ सीटों पर नहीं हुआ था। कुंदरकी सीट पर बसपा दो बार जीत चुकी है, मीरापुर सीट पर भी इसके विधायक रहे हैं, और सीसामऊ सीट पर तो कभी इतने कम वोट बसपा को नहीं मिले थे। उपचुनाव के नतीजों से यह साफ हो गया है कि बसपा का अपना कोर वोटबैंक, जाटव समुदाय, भी मायावती की पकड़ से बाहर जा रहा है और नए सियासी विकल्प की तलाश में है। यही कारण है कि उपचुनाव की हार ने बसपा प्रमुख मायावती को गंभीर चिंता में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें : किसी ने रचा इतिहास तो कोई रहा अनसोल्ड…आईपीएल नीलामी के बड़े उलटफेर

मायावती ने भले ही उपचुनाव न लड़ने का ऐलान किया हो, लेकिन उन्होंने अपने कोऑर्डिनेटरों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बसपा प्रमुख ने उपचुनाव वाली सीटों की जिम्मेदारी संभालने वाले कोऑर्डिनेटरों से रिपोर्ट मांगी है और यूपी से बाहर काम देख रहे सभी कोऑर्डिनेटरों की बैठक बुधवार को बुलाई है। इसके अलावा, यूपी में पार्टी संगठन का जिम्मा संभालने वाले सभी 56 प्रमुख कोऑर्डिनेटरों और उनके साथ काम करने वाले नेताओं की भी बैठक संभावित है। यह माना जा रहा है कि कई प्रमुख कोऑर्डिनेटरों को संगठन से हटा दिया जा सकता है और उनकी जगह युवा नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

संगठन में होगा बदलाव

मायावती ने सोमवार से बसपा संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। झारखंड में पार्टी संगठन का काम देख रहे गया शरण दिनकर को बुलाकर अब उन्हें कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि धर्मवीर अशोक को पूर्वांचल से हटाकर बुलंदेखंड में तैनात किया गया है। इसी तरह कई नेताओं को उनके मौजूदा क्षेत्र से हटाकर नए इलाकों में तैनात किया गया है। इसके अलावा, चंद्रशेखर आजाद के बढ़ते सियासी प्रभाव को रोकने के लिए मायावती कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की योजना बना रही हैं।

यह भी पढ़ें : बीवी के सामने ही बनाता था दूसरी लड़कियों से सम्बन्ध, बीवी ने रोका तो किया ये काम

बसपा के एक बड़े नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उत्तर प्रदेश में बसपा संगठन पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है, जिसके कारण पार्टी के प्रत्याशी चुनावों में सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए की जा रही कोशिशें अब तक असरदार नहीं रही हैं। पार्टी के अधिकांश बड़े नेता सक्रिय नहीं हैं और उनकी भूमिका सिर्फ प्रत्याशियों के चयन तक सीमित हो गई है। सदस्यता शुल्क को कम करने का निर्णय भी कोई विशेष लाभ नहीं दे सका है। बिना संगठन में बदलाव के बसपा का फिर से खड़ा होना कठिन प्रतीत होता है।

Tags: MayawatiUP Politics
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर...

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026

2027 election strategy political equation: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब पूर्व कैबिनेट...

RLD Seat Demand UP Election

UP Seat Sharing: विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर छिड़ा संग्राम, आरएलडी ने पेश किया बड़ा दावा

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सीटों के बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा...

Next Post
Amla Benefits

Amla Benefits: आंवले में है झड़ते बालों को रोकने का राज़, बस एक चीज मिलने से मिलेगा चमत्कारी लाभ

Azamgarh

Azamgarh News: ऑनलाइन गेमिंग app से लूटे 200 करोड़.. पुलिस ने किया फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, छोटे शहर में बड़ा खेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist