Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बीजेपी में होने जा रहा बड़ा उलटफेर, केशव प्रसाद मौर्य करेंगे रिजाइन, अब इस कुर्सी पर बैठेंगे अमित शाह के ‘मित्र’

बीजेपी में होने जा रहा बड़ा उलटफेर, केशव प्रसाद मौर्य करेंगे रिजाइन, अब इस कुर्सी पर बैठेंगे अमित शाह के ‘मित्र’

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चर्चाएं तेज हैं, केशव प्रसाद मौर्य का नाम फिर से सामने आ रहा है। अमित शाह और राजनाथ सिंह से उनकी मुलाकातों ने अटकलों को हवा दी है।

by Vinod
14/07/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी बीजेपी में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने पद से रिजाइन करेंगे। उन्हें पार्टी हाईकमान यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। जानकार बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी की सीएम योगी आदित्यनाथ से बात हो चुकी है। अमित शाह और सीएम योगी के बीच भी डील पक्की हो गई है। आरएसएस ने भी केशव मौर्य के नाम पर लगा दी है। अब किसी भी वक्त यूपी बीजेपी चीफ के नाम का ऐलान हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी जहां अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर मंथन कर रही है तो यूपी चीफ के नाम को लेकर बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 2017 के बाद एकबार फिर से केशव प्रसाद मौर्य को यूपी चीफ बनाया जा सकता है। इसकी झलख भी दिखनी शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अमित शाह के साथ अपनी फोटो शेयर की गई थी। फोटो शेयर करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य राज्यभवन भी किए और राज्यपाल से मुलाकात की।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया में कुछ शब्द भी लिखे। उन्होंने लिखा, भारतीय राजनीति के चाणक्य हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर 2027 में उत्तर प्रदेश में 2017 दोहराने व तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। डिप्टी सीएम ने ये भी लिखा कि 2017 में बीजेपी 325 सीटें जीती थीं। 2027 में बीजेपी इस आंकड़े को पार करेगी। मौर्य की इस पोस्ट के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

RELATED NEWS

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

November 15, 2025
CM हिमंत बिस्व सरमा ने ‘ओसामा बिन लादेन’ का जिक्र कर मचाया हड़कंप,  बता दिया इन्हें कैसे किया जाएगा ‘खल्लास’

CM हिमंत बिस्व सरमा ने ‘ओसामा बिन लादेन’ का जिक्र कर मचाया हड़कंप,  बता दिया इन्हें कैसे किया जाएगा ‘खल्लास’

November 5, 2025

चर्चा है कि बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष की जल्द ही घोषणा हो सकती है। सपा के पीडीए की काट के लिए पार्टी ओबीसी या वंचित समाज से अध्यक्ष बना सकती है। सूत्र बताते हैं कि केशव प्रसाद मौर्य का नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर लगभग-लगभग फाइनल हो गया है। जल्द ही बीजेपी यूपी चीफ के नाम का ऐलान कर देगी। सूत्र बताते हैं कि अगर केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी पद से रिजाइन करते हैं तो सूबे को नया डिप्टी सीएम मिलेगा। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी कुर्मी समाज से आने वाले नेता को डिप्टी सीएम बना सकती हैं। इसमें स्वतंत्रदेव सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

दरअसल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की हाल की मुलाकातों ने सूबे की राजनीति का पारा बढ़ा दिया है। केशव मौर्य ने 8 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह से बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अहम मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम चर्चा हुई है। अमित शाह से मुलाकात के बाद केशव मौर्य ने खुद स्वीकार किया है कि 2027 में 2017 दोहराने और यूपी में जीत हैट्रिक लगाने पर चर्चा हुई है। 2017 में केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के अध्यक्ष थे और उन्ही की अगुवाई में बीजेपी ने ऐतिहासक जीत दर्ज की थी। ऐसे में केशव के बयान ने ही उन्हें फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की चर्चाओं को हवा दे दी है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी में ओबीसी समुदाय का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है। प्रदेश में पिछड़े वर्ग की बड़ी आबादी है और पार्टी को 2017 और 2019 में इस वर्ग से भरपूर समर्थन मिला था। ऐसे में जब समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के जरिए बीजेपी के ओबीसी वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। तब केशव प्रसाद मौर्य को सामने लाकर बीजेपी पिछड़े वर्ग को साधने की रणनीति पर काम कर सकती है। केशव मौर्य 2017 में जब यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे, उस वक्त पार्टी ने 403 में से 312 सीटें जीतकर रिकॉर्ड कायम किया था।

केशव प्रसाद मौर्य जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं, जो गली-गली जाकर संगठन को खड़ा करने की क्षमता रखते हैं। इसीलिए पार्टी फिर से 2027 में वैसी ही जीत दोहराने के लिए उनके अनुभव और पकड़ का फायदा उठाना चाहती है। बीजेपी में जहां एक ओर अमित शाह जैसे आक्रामक रणनीतिकार हैं, वहीं राजनाथ सिंह जैसे संतुलनकारी चेहरे भी पार्टी की दिशा तय करते हैं। केशव मौर्य दोनों के बीच संवाद बनाए रखने में सक्षम हैं। हाल ही में उनकी अमित शाह और राजनाथ सिंह से बैक-टू-बैक मुलाकातें इस बात का संकेत हैं कि मौर्य संगठन और सरकार दोनों के बीच संतुलन साधने में माहिर हैं।

केशव प्रसाद मौर्य की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे संघ और संगठन की नर्सरी से निकले नेता हैं। उनकी छवि एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर उपमुख्यमंत्री तक की यात्रा करने वाले नेता की है। यह बात उन्हें जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है। पार्टी को ऐसे ही चेहरे की तलाश है जो कार्यकर्ताओं को फिर से ऊर्जा दे सके। जानकार बताते हैं कि केशव प्रसाद मौर्य को संगठन में भेजने की सबसे मुख्य वजह मुख्यमंत्री दावेदारी को लेकर आपस में टकराव माना जा रहा है। ऐसे में बीजेपी केशव मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप कर योगी आदित्यनाथ का रास्ता साफ कर देना चाहती है।

 

Related Posts

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

November 15, 2025
CM हिमंत बिस्व सरमा ने ‘ओसामा बिन लादेन’ का जिक्र कर मचाया हड़कंप,  बता दिया इन्हें कैसे किया जाएगा ‘खल्लास’

CM हिमंत बिस्व सरमा ने ‘ओसामा बिन लादेन’ का जिक्र कर मचाया हड़कंप,  बता दिया इन्हें कैसे किया जाएगा ‘खल्लास’

November 5, 2025
जानें कहां पर मिले अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, सामने आई तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर उड़ा रही गर्दा

जानें कहां पर मिले अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, सामने आई तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर उड़ा रही गर्दा

November 5, 2025
यूपी में 2027 के महाभारत में केशव फिर बनेंगे सारथी, बीजेपी के चाणक्य से आशीर्वाद लेकर पहुंचे राजभवन

यूपी में 2027 के महाभारत में केशव फिर बनेंगे सारथी, बीजेपी के चाणक्य से आशीर्वाद लेकर पहुंचे राजभवन

July 11, 2025
up politics : लीक’ हो गया नाम, जानिए किस नेता को बीजेपी सौंपने जा रही यूपी चीफ की बागडोर

up politics : लीक’ हो गया नाम, जानिए किस नेता को बीजेपी सौंपने जा रही यूपी चीफ की बागडोर

March 3, 2025
UP BJP

UP BJP President: बीजेपी में बड़ा बदलाव: यूपी अध्यक्ष और 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा, मंत्रिमंडल में हलचल!

February 16, 2025
PDA

Keshav Prasad Maurya attack: PDA फर्जी उपचुनाव में धराशायी, ढहेंगे करहल से सीसामऊ तक

November 24, 2024
Keshav Prasad Maurya

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया किनारा, पीएम मोदी का ‘एक है तो सेफ हैं’ यही हमारा नारा

November 17, 2024
Mirzapur

‘चोर-डकैतों पर कार्रवाई से बिलबिला उठते हैं…’, अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला

September 28, 2024
UP Bypoll

UP Bypoll: सपा का ये दिग्गज देगा चुनौती, फूलपुर में अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद की बढ़ाई टेंशन

August 13, 2024
Next Post
Sawan

Sawan का पहला सोमवार: शिवभक्तों की आस्था पर सुरक्षा की सख़्त नज़र, यूपी-उत्तराखंड-दिल्ली में प्रशासन सतर्क

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई मुहर, अब ये आईएएस अफसर होगा यूपी का अगला प्रमुख सचिव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई मुहर, अब ये आईएएस अफसर होगा यूपी का अगला प्रमुख सचिव

Shubhanshu Shukla returns from space

Axiom-4 :शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान, वैज्ञानिक खोजों के साथ धरती पर कब लौटेंगे

POPULAR POST

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India