बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘उफ्फ’ अब 6 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने कुचला सिर और  मुंह में ठूंसे पत्ते

उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर में एक 6 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी से इंसानों के साथ ही वर्दीधारी भी हिल गए। दरिंदे ने मासूम को चॉकलेट के बहाने मजार के पीछे ले गया। फिर बच्ची के साथ दरिंदगी की।

by Vinod
जून 11, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर में एक 6 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी से इंसानों के साथ ही वर्दीधारी भी हिल गए। दरिंदे ने मासूम को चॉकलेट के बहाने मजार के पीछे ले गया। फिर बच्ची के साथ दरिंदगी की। चीखने चिल्लाने पर पीड़िता के मुंह में पत्ते ठूंस दिए। इसके बाद ईंट से सिर कूच कर मरणासन्न कर अपने घर लौट आया। परिवारवालों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की तो आरोपी ही उसे मजार से लेकर आया और परिवारवालों को सौंपा। परिवारवालों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर लाया गया। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।

घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाली मासूम का पिता ई-रिक्शा मिस्त्री है। मिस्त्री का आरोप है कि पड़ोसी 28 वर्षीय शिवम उर्फ कल्लू मंगलवार शाम उनकी बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने आपने साथ गोद में उठाकर उठाकर मजार के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज पर कल्लू ने उसके मुंह में पत्ते ठूंस दिए। इसके बाद उसकी हत्या करने के इरादे से सिर पर ईंट से कई वार कर दिए, जिससे मासूम मरणासन्न हो गई। बच्ची के लापता होने पर परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की। बच्ची की मां ने पहले घर के पास दुकानदार से पूछा। फिर वहां खड़े कल्लू से जानकारी की, लेकिन उसने कहा मैंने बच्ची को नहीं देखा।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

बच्ची की मां ने बताया कि उस समय कल्लू के कपड़े गीले थे। परिवारवाले बच्ची को खोज रहे थे, तभी कल्लू बेटी को लहूलुहान हालत में गोद में लेकर आता दिखा। वह चिल्लाते हुए बोला कि उसके सिर पर ईंट लग गई है। अस्पताल लेकर चलिए। । जब कुछ लोग पास में पहुंचे तो बच्ची के मुंह व गले में पत्ते दिखे। इसके बाद सभी बच्ची को घाटमपुर सीएचसी ले गए, जहां से आरोपित भाग निकला। वहीं, मासूम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। दुष्कर्म का मामला पता चलते ही फोंरेंसिक टीम बुलाई गई और घटनास्थल के आसपास जांच की गई। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मजार के पीछे खून से सनी ईंट आदि साक्ष्य एकत्रित किए।

गांव के लोगों ने बताया कि बच्ची के पड़ोसी में रहने वाले नलकूप के ऑपरेटर हरिशचंद्र सचान के बच्चे नहीं थे। इस पर उन्होंने अपने भाई के बेटे शिवम उर्फ कल्लू को गोद ले रखा था। कल्लू का स्वभाव ठीक नहीं था। उसकी नजरें मुहल्ले की कई लड़कियों पर रहती थी। राह चलते लड़कियों को देख वह गाना गाने लगता था। वहीं, स्थित ईंट-भट्ठा में काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कल्लू ने कुछ देर पहले ट्यूबवेल पर अपने हाथ-पैर और अंडर गारमेंट्स धुलते देखा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल्लू ने बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके सिर पर वार किया। मरा समझ कर वह मौके से भाग खड़ा हुआ। गंभीर हालत में बच्ची को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक है।

पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष कुमार समेत अधिकारी एलएलआर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बच्ची के बारे में जानकारी कर बेहतर इलाज की बात कही और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई का परिवार को आश्वासन दिया। घाटमपुर एसीपी ने बताया कि मासूम को घायल अवस्था में घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया था। जहां एसीपी घाटमपुर समेत थाने का फोर्स पहुंचा। वहां से ग्रीन कॉरिडोर बना बच्ची को एलएलआर अस्पताल ले जाया गया। बच्ची के स्वजन ने उसके साथ गलत होने की आशंका जताई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, हत्या के प्रयास समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

पीड़िता के परिवारवालों ने कहा कि कल्लू ने जिस तरह से उनकी 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी है। ऐसे में उसका पुलिस एनकाउंटर करे। जिससे कि कोई दूसरा कल्लू ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। ग्रामीणों ने कहा कि बच्ची के साथ जिस तरह से हैवानियत की गई है, इसे देख एकबार फिर से दिल्ली निर्भया कांड की याद ताजा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यूपी में योगी सरकार है। हमें उम्मीद है कि आरोपी का पूरा हिसाब-किताब पुलिस करेगी। गांव की महिलाओं ने बताया कि कल्लू पहले भी कई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। एकबार उसकी युवकों ने पिटाई भी की थी। कुछ दिन के लिए वह गांव से बाहर चला गया था।

 

Tags: 6-year-old girl raped in Ghatampur6-year-old girl raped in KanpurKanpur News
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
jeevan ki pariksha kamiyabi per koi purana bollywood song

'पंचायत 4' की नई रिलीज डेट हुई तय, जानिए कब और कहां देख सकेंगे...

the bengal files release date vivek agnihotri historical film 2025 announcement

Vivek Agnihotri ने अपनी नई फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का नाम और रिलीज डेट बदली, कब जारी होगा टीजर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In