Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » कहानी Jyoti murder case के ‘मास्टरमाइंड’ की, 5500 काल-2200 मैसेज और कत्ल के बाद भी मनीषा को नहीं मिला ‘Love’

कहानी Jyoti murder case के ‘मास्टरमाइंड’ की, 5500 काल-2200 मैसेज और कत्ल के बाद भी मनीषा को नहीं मिला ‘Love’

Jyoti Murder Case: कानपुर के ज्योति हत्याकांड की आरोपी मनीषा को कोर्ट ने किया बरी, सेशन कोर्ट ने सभी आरोपियों को सुनाई थी उम्रकैद की सजा।

by Vinod
02/01/2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। दिंसबर 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड में पीयूष समेत पांच दोषियों की सजा को माफ करने से इंकार कर दिया था। वहीं पियूष की गर्लफ्रेंड मनीषा मखीजा को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त का आदेश सुनाया था। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में माना कि मनीषा पियूष को अच्छी तरह से जानती थी। दोनों पड़ोसी थे और फोन पर भी दोनों की बातचीत होती थी। लेकिन इससे यह नहीं माना जा सकता कि पीयूष और अन्य अभियुक्तों के बीच हत्या के लिए रचे गए षड़यंत्र में भी मनीषा शामिल थी। मनीषा की पीयूष के अलावा अन्य अभियुक्तों से कोई बातचीत भी नहीं हुई। बता दें, मनीषा को सेशन कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिस पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

27 जुलाई को हुई थी ज्योति की हत्या

मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी शंकरलाल नागदेव ने बेटी ज्योति की शादी कानपुर के बिस्कुट व्यापारी पीयूष श्यामदासानी के साथ हुई थी। शादी के पहले से पियूष की दोस्ती मनीषा से थी। ऐसे में ज्योति और उसके बीच अनबन होने लगी। 27 जुलाई 2014 को ज्योति की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। खुद प्रियूष ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पियूष ने पत्नी के ज्योति के अपहरण की कहानी सुनाई थी और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ और पियूष ही षड़यंत्रा निकला। आरोपी ने भाड़े के हत्यारों से ज्योति की हत्या करवाई थी। ज्योति हत्याकांड में पति पांडु नगर के बिस्किट कारोबारी पीयूष श्यामदासानी उसकी प्रेमिका पान मसाला कारोबारी की बेटी मनीषा मखीजा समेत पांच आरोपितों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने हत्या के पीछे मनीषा को बड़ी वजह माना है।

हाईकोर्ट में आरोपियों ने दायर की थी याचिका

पांचों आरोपियों ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना और चार आरोपियों की सजा बरकरार रखी। जबकि पियूष की गर्लफ्रेंड मनीषा को बरी करने का आदेश सुनाया। हाईकोर्ट ने कहा कि पीयूष और मनीषा की कॉल डिटेल रिपोर्ट से यह साफ है कि दोनों अक्सर बातचीत करते थे, लेकिन मनीषा की पीयूष के अलावा अन्य अभियुक्तों से किसी तरह की बातचीत के कोई सबूत नहीं हैं। ज्योति की डायरी में लिखी बातों से यह तो साफ है कि वह अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थी, लेकिन उसने पीयूष-मनीषा के अनैतिक संबंधों के बारे में डायरी में कुछ भी नहीं लिखा था। कोर्ट ने कई तर्कों को सुना और साक्ष्य देखे और परखे। आखिर में पीयूष के षड़यंत्र में मनीषा को शामिल नहीं मानते हुए दोषमुक्त कर दिया।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026

दो साल पहले सुनाई थी उम्रकैद की सजा

दो साल पहले सेशन कोर्ट ने सुनाए सजा के फैसले में माना था कि पीयूष ने ज्योति के अपहरण व हत्या का आपराधिक षड़यंत्र रचकर उसे अपहरणकर्ताओं के हवाले किया। साजिशन ज्योति के शव को न केवल छिपाया बल्कि गलत सूचना देकर पुलिस को भ्रमित भी किया। मनीषा प्रत्यक्ष रूप से घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी लेकिन पीयूष और सहअभियुक्तों के साथ लगातार फर्जी नामों से लिए गए सिम लगाकर मोबाइल से बात करना मनीषा को षड़यंत्र में शामिल होने की पुष्टि करता है। इसी तरह अवधेश, रेनू और सोनू ने ज्योति का अपहरण कर हत्या की और जेवर लूट लिए। आशीष ने भी हत्या और सबूत मिटाने में मदद की। इसलिए सभी हत्या के दोषी हैं।

ऐसे रची ज्योति के मर्डर की साजिश

पांडु नगर निवासी बिस्किट कारोबारी पीयूष श्यामदासानी पत्नी ज्योति के साथ 27 जुलाई 2014 की रात स्वरूप नगर के वरांडा होटल गया था। रात करीब 11ः30 बजे उसने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने हांडा एकार्ड कार के सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया। नीचे उतारकर उसे पीटा और पत्नी व कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने उसकी तहरीर पर प्राथमिक सूचना दर्ज कर ली। उसी रात करीब दो बजे पुलिस ने कल्याणपुर पनकी रोड पर खड़ी कार में ज्योति का शव बरामद कर लिया। पीयूष की कहानी पर पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और सच बता दिया। इस मामले में 24 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का राजफाश करते हुए मनीषा, उसके ड्राइवर अवधेश और हत्या व साजिश रचने में शामिल रेनू, सोनू और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ऐसे खुली झूठ की कहानी

हत्या का पहला प्लान 13 जुलाई को बनाया गया। इसके साथ दो बैकअप प्लान भी बने। लेकिन उस दिन बरसात होने से हत्या की योजना पर पानी फिर गया। 20 जुलाई को भी बरसात हो गई। इसके बाद 27 जुलाई को योजना के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पीयूष की कार के सामने जैसे ही अवधेश, रेनू, आशीष और सोनू बाइक से आकर रूके, ज्योति कुछ समझ पाती तब तक पीयूष ने कार उनके हवाले कर दी। कार में पीयूष ज्योति को छोड़कर जाने लगा तो ज्योति ने कहा कि यह तुम अच्छा नहीं कर रहे हो। पीयूष कार से बाहर निकलने की फिराक में था जबकि ज्योति उसे छोड़ नहीं रही थी। इसी बीच पीयूष के बाल ज्योति के हाथ में फंस गए। यहीं से उसकी झूठ की कहानी खुल गई।

5500 काल-2200 मैसेज किए

मनीषा को लेकर अधिवक्ताओं का तर्क था कि वह न वारदात में शामिल थी और न ही मौके पर। लेकिन सेशन कोर्ट ने ऐसा नहीं माना। 125 पेज के फैसले में अदालत ने माना कि एक जनवरी से 27 जुलाई 2014 के बीच पीयूष और मनीषा के बीच 5500 काल और 2200 मैसेज सामान्य नहीं हैं। काल के दौरान लंबी अवधि की बातचीत होना साबित करता है कि दोनों के बीच पड़ोसी के संबंध मात्र नहीं थे। 5500 काल पर घंटों और देर रात बात होना यह दर्शाता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पीयूष विवाहित है ऐसे में निश्चित रूप से यह रिश्ता अनैतिक भी है। 27 जुलाई 2014 को ही दोनों के बीच 18 बार काल हुई।

कोर्ट ने माना था मनीषा को दोषी

सेशन कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था, कि पुलिस ने मनीषा को 120बी (षडयंत्र) का दोषी बनाया है लेकिन पीयूष के वरांडा होटल में होने के दौरान भी उनकी बातचीत हुई थी। मनीषा का मोबाइल नंबर 8090766837 और पीयूष का मोबाइल नंबर 8090766853 जो एक ही सीरीज के नंबर थे, जो शंकर पुत्र निखिल ग्राम खौदा के फर्जी नाम व पते पर लिए गए थे। दोनों इससे बात करते थे और घटना के बाद सिम तोड़ दिए गए थे। अदालत ने कहा कि प्रत्येक घटना के पीछे उद्देश्य जरूरी है। इस घटना के पीछे मनीषा का उद्देश्य पीयूष को पाना था। चूंकि इस रास्ते में पीयूष की विवाहित पत्नी मनीषा के रास्ते में बाधक थी। इसलिए ज्योति की हत्या से उसका उद्देश्य स्पष्ट और पूर्ण हो रहा था।

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

September 4, 2026
Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

September 2, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

August 25, 2026
Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

August 18, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

August 18, 2026
Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

August 11, 2026
Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

July 22, 2026
Next Post
पल्लवी को सरकार का मास्टर बताते हुए मंत्री Ashish Patel की ललकार, दम है तो पैर के बजाए सीधे सीने में गोली मारे STF 

पल्लवी को सरकार का मास्टर बताते हुए मंत्री Ashish Patel की ललकार, दम है तो पैर के बजाए सीधे सीने में गोली मारे STF 

Khel Ratna Award 2024

डी गुकेश और मनु भाकर 4 दिग्गज को खेल रत्न पुरस्कर, 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

नए साल की शुरुआत मां के साथ डिनर डेट पर Sara Ali Khan, देखिए खास पल की झलक

नए साल की शुरुआत मां के साथ डिनर डेट पर Sara Ali Khan, देखिए खास पल की झलक

POPULAR POST

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026

LATEST

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India