गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

KanpurTheft Case : 60 लाख के मोबाइल और नकदी पार सिर्फ 43 मिनट में पूरी वारदात, नकाबपोश चोर सीसीटीवी में कैद

कानपुर में कृष्णा कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप से पांच नकाबपोश चोरों ने 43 मिनट में 50–60 लाख रुपये के मोबाइल और नकदी चोरी कर लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 8, 2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
kanpur mobile shop major theft case
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Mobile Shop Theft Case:कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ी चोरी की घटना सामने आई। थाने से करीब दो सौ मीटर दूरी पर स्थित कृष्णा कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप का शटर उठाकर नकाबपोश चोरों ने लाखों के महंगे मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। दुकान के मालिक नीरज बलेचा, जो कानपुर मोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, सुबह दुकान पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा हुआ मिला और तब घटना का पता चला। अनुमान है कि 55 से 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सिर्फ 43 मिनट में वारदात, पांच चोर कैमरे में कैद

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पूरी चोरी 43 मिनट के भीतर की गई। सुबह 4:56 बजे पांच नकाबपोश युवक दुकान के बाहर दिखाई दिए। उन्होंने साथ लाए कंबल को शटर के सामने लगा दिया ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में साफ दिखाई न दें। इसके बाद उन्होंने शटर का ताला तोड़ दिया। चोरों में से एक युवक दुकान के अंदर गया, जबकि बाकी चार आसपास घूमते रहे। अंदर गया आरोपित मोबाइल फोन के डिब्बों को खोलकर महंगे फोन एक बैग में भरने लगा। यह प्रक्रिया लगभग 50 मिनट चली। सुबह 5:47 बजे बाकी चार युवक फिर दुकान के पास पहुंचे। उन्होंने एक बार फिर कंबल लगाकर शटर उठाया और अपने अंदर मौजूद साथी को बाहर निकाला। इसके बाद सभी चोर मौके से फरार हो गए।

RELATED NEWS

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

जुलाई 29, 2026
: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

जुलाई 3, 2026

सुबह कर्मचारी ने देखा टूटा ताला, पुलिस की टीमें मौके पर

दुकान मालिक नीरज के अनुसार, शनिवार रात वह समय पर दुकान बंद करके घर गए थे। रविवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे, तो शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें वारदात स्पष्ट दिखाई दे रही है। फुटेज में चोरों के हावभाव और उनकी गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं।

चोरी में बिहार के गिरोह की आशंका

पीड़ित नीरज बलेचा के अनुसार चोरी हुए मोबाइलों की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है, जबकि दुकान में रखी नकदी भी चोर ले गए। डीसीपी ने बताया कि आरोपितों की पहचान के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। घटना स्थल के आसपास कुछ संदिग्ध वाहनों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस को शक है कि चोरी में किसी बाहरी राज्य के गिरोह, खासकर बिहार के अपराधियों का हाथ हो सकता है, क्योंकि इस तरह की वारदातें पहले भी इसी पैटर्न पर हुई हैं।

Tags: cctv burglaryKanpur Crimemobile shop theft
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Serious Allegation: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने...

: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Kanpur Woman Assault Case:कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर बीच सड़क पर मारपीट...

Kanpur Gang Rape Police Negligence

Kanpur Gang Rape update: सचेंडी कांड में पुलिस की बड़ी लापरवाही, चौकी के अंदर का वीडियो वॉयरल, दरोगा फरार

by SYED BUSHRA
जनवरी 14, 2026

Viral video: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस...

Kanpur blind brother murder crime

Kanpur Murder Case: शराब के नशे में छोटे भाई ने नेत्रहीन भाई की बर्बर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली क्रूरता

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 6, 2025

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात घर के...

UP constable suicide case report

Constable Suicide Case: UP में सिपाही की संदिग्ध मौत, हंसते हुए मरूंगा… कहा इंस्टाग्राम रील बनाई , फिर क्यों लगाई फांसी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 3, 2025

UP Police Constable Suicide Case:कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यूपी 112 में तैनात...

Next Post
Vikram Bhatt 30 Crore Fraud Case

Film Director Arrested : करोड़ों की धोखाधड़ी में किस फिल्म डायरेक्टर की हुए गिरफ्तारी, जानिए क्या है मामला

organic flexible solar paint tech

Solar Paint: क्या दीवारें खुद पैदा करेंगी रोशनी किस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बनाया भविष्य का सोलर पेंट हुई नई खोज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist